कांग्रेस पदाधिकारियों का अभिनंदन किया

कांग्रेस पदाधिकारियों का अभिनंदन किया
चूरू | जिला मुख्यालय पर गुरुवार देर शाम पंखा सर्किल के पास कांग्रेस के पदाधिकारियों का अभिनंदन व वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुस्ताक खान, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी सह प्रभारी चिरंजीव राव का अभिनंदन किया। इसी तरह वीरांगनाओं का शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। प्रदेश सचिव खान ने कहा इस मुहिम के तहत चूरू तहसील की सभी वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद अंजनी शर्मा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश ढूकिया, पार्षद हुस्ना बानो, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सहारण, पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम बिजारणियां, सरपंच मजीद राणासर, पूर्व आईटी सेल जिलाध्यक्ष रफीक चौहान, प्रीत चांवरिया, पुलकित चौधरी आदि मौजूद रहे।