अहमदाबाद सिविल अस्पताल में अपनों को तलाश रहे लोग:ट्रॉमा सेंटर और पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर लगी लाइनें, अब तक 265 शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचा है। मारे गए 241 लोगों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। 5 मृतक मेडिकल हॉस्टल के हैं
विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर है। सिविल अस्पताल में एक के बाद एक शवों से भरी एंबुलेंस सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में भेजी जा रही है। अब तक 265 शवों के पोस्टमॉर्टम किए जा चुके हैं। गुजरात सरकार ने मृतकों और घायलों के परिजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर- 9978405304 और 079 232 51900 जारी किए हैं। सिविल अस्पताल के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं...