अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी भूख हड़ताल पर:जेल बदलने की मांग-समझाइश के प्रयास जारी, पहले दे चुका सुसाइड की धमकी

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी भूख हड़ताल पर:जेल बदलने की मांग-समझाइश के प्रयास जारी, पहले दे चुका सुसाइड की धमकी
प्रदेश की सबसे सुरक्षित कहीं जाने वाली हाई सिक्योरिटी जेल अजमेर में हार्डकोर बंदी 4 दिन से भूख हड़ताल पर है। बंदी अपनी जेल बदलने की मांग को लेकर जेल प्रशासन से नाराज है। जेल प्रशासन बंदी को समझाने का प्रयास कर रहा है। बंदी इससे पहले भी जेल महानिदेशक को पत्र लिखकर सुसाइड की धमकी दे चुका है। जानकारी के अनुसार पाली निवासी सुरेंद्र सिंह पिछले 6 महीने से हत्या के मामले में हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। विचाराधीन बंदी पिछले 4 दिनों से जेल बदलने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर चल रहा है। वह इसे लेकर पहले भी जेल मुख्यालय को पत्र व अपना वॉयस मेल भेज कर जेल में सुसाइड करने की धमकी दे चुका है। जेल अधीक्षक आर. अनंतेश्वर ने मामले में कहा कि विचाराधीन बंदी जेल बदलने की मांग पर भूख हड़ताल पर है। जिसे समझाइश के प्रयास जारी है। नियम अनुसार मुख्यालय के आदेश अनुसार ही जेल बदली जाएगी।