VI का लॉस 6.6% घटा, ₹7166 करोड़ हुआ:चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹11,013 करोड़ रहा; कंपनी को बोर्ड से ₹20,000 करोड़ जुटाने की मंजूरी मिली

VI का लॉस 6.6% घटा, ₹7166 करोड़ हुआ:चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹11,013 करोड़ रहा; कंपनी को बोर्ड से ₹20,000 करोड़ जुटाने की मंजूरी मिली
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 7,166 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा (कॉन्सोलिडेटेड नेट लॉस) हुआ है। सालाना आधार पर यह 6.63% घटा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 7,675 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था। जनवरी-मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 11,013 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में वोडाफोन आइडिया ने 10,606 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर यह 3.83% बढ़ा है। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है। VI ने शुक्रवार (30 मई) को जनवरी-मार्च तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को बोर्ड से ₹20,000 करोड़ जुटाने की मंजूरी मिली साथ ही कंपनी के बोर्ड ने विस्तार के लिए 20,000 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी भी दे दी है। कंपनी 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज में डूबी हुई है। वोडाफोन आइडिया का ARPU 175 रुपए रहा जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान वोडाफोन आइडिया का 'एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर' (ARPU) 14.2% बढ़कर 175 रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 153 रुपए था। इस साल में अब तक शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा? वोडाफोन आइडिया का शेयर शुक्रवार को 3.22% की गिरावट के साथ 6.91 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर एक महीने में 3% और 6 महीने में 17% गिरा है। एक साल में कंपनी का शेयर 55% चढ़ा है। वोडाफोन आइडिया का मार्केट कैप 74.97 हजार करोड़ रुपए है।