संस्थाओं के लिए तीन कूलर की भेंट किए

संस्थाओं के लिए तीन कूलर की भेंट किए
बारां| पंजाबी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सतीश अरोड़ा ने भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न संस्थाओं को कूलर भेंट किए। पंजाबी समाज के प्रवक्ता सुरेंद्र पिपलानी व महिला मंडल की प्रवक्ता पूनम गेरा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पंजाबी समाज के समाजसेवी अरोड़ा ने तीनों पंजाबी कॉलोनी के मंदिरों में 3 कूलर भेंट किए। अध्यक्ष योगेश बाटा कुमरा व महिला मंडल की अध्यक्ष मीना पिपलानी ने बताया कि अरोडा द्वारा श्रीशंकर मंदिर, श्रीराम मंदिर, श्रीराधा कृष्ण मंदिर में एक-एक कूलर भेंट किए गए। इस दौरान पंजाबी समाज के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र झांब, वरिष्ठ सदस्य सेन कुमार अदलक्खा, कृष्णा कॉलोनी के अध्यक्ष महेश झांब, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पिपलानी, महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष सोनिया अदलक्खा की उपस्थित रहे। पंजाबी समाज के सचिव विजय पिपलानी व मुकेश कुमरा, महिला मंडल की सचिव मीना नरेश पिपलानी, सहसचिव रीटा अदलक्खा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र डंग व कोषाध्यक्ष रेखा कालरा ने बताया कि दानदाता सतीश अरोड़ा व उनकी पत्नी सविता अरोड़ा का माला व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही सभी वरिष्ठ व पूर्व व वर्तमान अध्यक्षों का सम्मान किया। सतीश अरोड़ा ने गर्ल्स कॉलेज व गायत्री मंदिर में भी कूलर भेंट करने की घोषणा की। इस दौरान मनोज बाटला, मनोज पिपलानी, अंशुल व्यास, कन्हैयालाल अदलक्खा, उपाध्यक्ष रितेश कोहली, सन्नी कालरा, रेखा बाटला, सोमा अदलक्खा, प्रेम गेरा, रमा पिपलानी, अंजना अरोड़ा, नीतू गेरा, कोमल पिपलानी, ऊषा थरेजा,शालू अदलक्खा आदि उपस्थित रहे।