वर्ल्ड अपडेट्स:चीन में शी जिनपिंग के करीबी पूर्व जनरलर छील्यांग का निधन, बीजिंग में 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली

वर्ल्ड अपडेट्स:चीन में शी जिनपिंग के करीबी पूर्व जनरलर छील्यांग का निधन, बीजिंग में 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी माने जाने वाले पूर्व टॉप जनरल शू छील्यांग का सोमवार को बीजिंग में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। चीन के रक्षा मंत्रालय ने उनके निधन की जानकारी दी। शू छील्यांग पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की सर्वोच्च निगरानी संस्था सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) के उपाध्यक्ष रहे थे और शी जिनपिंग के शुरुआती कार्यकाल में सेना के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते थे। उस दौर में शी सेना और नौसेना को सेना की नीति-निर्माण संस्था में बड़ी भूमिका देने लगे थे, जिसे लंबे समय तक थल सेना) का वर्चस्व प्राप्त था। शू ने 1966 में PLA जॉइन की थी, जब चीन में माओ के नेतृत्व में सांस्कृतिक क्रांति का तूफानी दौर शुरू हो रहा था। वर्षों की सेवा के बाद वे वायुसेना के जनरल बने और सेना में महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें... तुर्किये में तट के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप, घर से भागते वक्त 7 घायल तुर्किये के मारमारिस शहर में मंगलवार तड़के 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह इलाका भूमध्यसागर के किनारे है। तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, घरों से भागते वक्त कम से कम 7 लोग घायल हो गए। भूकंप रात 2 बजकर 17 मिनट पर आया और इसका केंद्र समुद्र में था। झटका ग्रीस के रोड्स द्वीप तक महसूस किया गया, जहां लोग नींद से जाग गए। मारमारिस के गवर्नर इदरीस अकबीयिक ने बताया कि घबराहट में कुछ लोग खिड़की या बालकनी से कूद गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। हालांकि, अब तक किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं है। तुर्किये में भूकंप आम बात है क्योंकि यह देश बड़ी भूकंपीय दरारों पर बसा है। 2023 में यहां 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 53,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और लाखों इमारतें तबाह हो गई थीं। उस भूकंप से सीरिया में भी करीब 6,000 लोगों की जान गई थी।