महिला कांग्रेस की भंग कार्यकारिणी में 521 दिन बाद नियुक्तियां, प्रदेश में 16 जिलाध्यक्ष सहित 28 को पद

महिला कांग्रेस की भंग कार्यकारिणी में 521 दिन बाद नियुक्तियां, प्रदेश में 16 जिलाध्यक्ष सहित 28 को पद
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने राजस्थान में महिला कांग्रेस के लिए 16 जिलाध्यक्ष सहित 28 नामों की घोषणा की है। विधानसभा चुनावों में हार के बाद भंग कार्यकारिणी का 521 दिन बाद फिर से विस्तार किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने तत्कालीन महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम को हटाकर उनकी जगह सारिका चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। नियुक्ति के तीन माह बाद ही प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। सारिका सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विस्तार किया है। इसमें 9 प्रदेश उपाध्यक्ष और 3 प्रदेश महासचिव और 16 जिलों में जिलाध्यक्षों बनाए हैं। इसके साथ ही महिला प्रदेश अध्यक्ष ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को बधाई दी। प्रदेश कार्यकारिणी में 9 महिलाएं वाइस प्रेसिडेंट बनाई गईं। इनमें प्रियंका चौधरी अजमेर, वन्दना मीना सवाई माधोपुर, भगवती गुर्जर दौसा, निकिता हाड़ा कोटा, सुशीला सिंवर बीकानेर, रचना समलेटी दौसा, प्रियंका नंदवाना बारां, लीना शर्मा धौलपुर, मंजू शर्मा सवाई माधोपुर शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में 3 महिलाएं जनरल सेक्रेटरी नियुक्त की गई। इनमें नीरू चौधरी बीकानेर ग्रामीण, अनिता परिहार जोधपुर और रुबीना जोधपुर शामिल हैं। ये 16 चुनी गईं जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा को जयपुर शहरी, विजय लक्ष्मी पटेल को जोधपुर ग्रामीण, मनीषा पंवार को जोधपुर शहरी, लक्ष्मी बुंदेल को अजमेर शहरी, शालिनी गौतम को कोटा शहरी, ऐश्वर्या सांखला को पाली, शांति बेनीवाल को बीकानेर ग्रामीण, इशिका जैन को ब्यावर, रेणु कटारिया को दौसा, रेखा को डूंगरपुर, कमला विश्नोई को श्रीगंगानगर, शकुंतला यादव को झुंझुनूं, शारदा गुर्जर को करौली, लता शर्मा को प्रतापगढ़, तारा बाई मीणा को सवाई माधोपुर, ब्रजेश बैरवा को बारां जिला अध्यक्ष चुनी गई। ये रखी थी पद के लिए शर्त: नई कार्यकारिणी के गठन में मेंबरशिप और पार्टी गतिविधियों में सक्रियता को प्राथमिकता दी गई है। नियुक्तियों के लिए न्यूनतम 100 महिलाओं को मेंबरशिप से जोड़ने की अनिवार्यता रखी गई थी। उन कार्यकर्ताओं को मौका दिया है, जिन्होंने मेंबरशिप अभियान और पार्टी की गतिविधियों में अच्छा योगदान दिया।