नगर पालिका में सफाई निरीक्षक से हाथापाई:कर्मचारियों ने की हड़ताल, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

डीग जिले के कुम्हेर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने आज दोपहर से हड़ताल कर दी है। एक व्यक्ति ने नगर पालिका के अंदर सफाई निरीक्षक के साथ हाथापाई कर दी। साथ ही उसे जाति सूचक शब्द बोलते हुए गलियां दी। इससे सभी सफाई कर्मचारियों में काफी रोष है। सफाई निरीक्षक ने इसकी शिकायत कुम्हेर थाने में भी दी है। सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगा रहा था सफाई निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि वह दोपहर में नगर पालिका के अंदर सफाई कर्मचारियों की सफाई करवाने के लिए ड्यूटी लगा रहा था। तभी अचानक नगर पालिका के कमरा नंबर में से मनीष निवासी रावण मोहल्ला निकलकर आया। आते ही वह धीरज को जातिसूचक शब्दों से पुकारने लगा। साथ ही गलियां देने लगा। जब धीरज ने मनीष को रोका तो, मनीष ने धीरज से हाथापाई शुरू कर दी। बोला- तूने अधिकारियों को बिगाड़ रखा मनीष गलियां देते हुए कहने लगा कि तूने नगर पालिका के अधिकारियों को बिगाड़ रखा है। इसकी सूचना धीरज ने नगर पालिका के अधिकारियों को दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया। जिसके बाद पुलिस ने मनीष को हिरासत में ले लिया। घटना के दौरान मौजूद सभी सफाई कर्मचारियों ने तुरंत हड़ताल की घोषणा कर दी। अब सफाई कर्मियों की मांग है कि जब तक पुलिस मनीष के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करती तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। इनपुट- राहुल फौजदार, कुम्हेर, डीग