देश में अब तक 9.1 फीसदी ज्यादा बरसात:आज सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट; हिमाचल-जम्मू में बादल फटने से 8 की मौत

देश में अब तक 9.1 फीसदी ज्यादा बरसात:आज सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट; हिमाचल-जम्मू में बादल फटने से 8 की मौत
देश में दिल्ली को छोड़कर सभी राज्यों में बारिश हो रही है। अब तक सामान्य से 9.1 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 26 जून तक देश में सामान्य रूप से 134.3 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन 146.6 मिमी हो चुकी है। इस बीच देश में बारिश के चलते मौतों का आकड़ा भी बढ़ने लगा है। हिमाचल के कुल्लू जिले में बादल फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 से ज्यादा लापता हैं। बुधवार को कुल्लू के 5 जगह- जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटे थे। वहीं, जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, डोडा और कठुआ जिलों में बादल फटने और तेज बारिश से आई बाढ़ में 2 बच्चों समेत 3 की मौत हो गई है। गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और नवसारी जिलों में बीते 2 दिन से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। सूरत के बाद अब अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के सभी राज्यों में आज बारिश का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड की तस्वीरें... राज्यों के मौसम का हाल... अगले 2 दिन 23 राज्यों तेज बारिश मौसम विभाग की लेटेस्ट बुलेटिन के अनुसार, अगले 2 दिन देश के 23 राज्यों में तेज बारिश होगी। इनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं। राज्यों में मौसम का हाल.... राजस्थानः आज 21 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट: जयपुर में सुबह से बरसात; झालावाड़ में बिजली गिरने से 4 की मौत, 3 इंच तक पानी बरसा मानसून ने अब लगभग पूरा राजस्थान कवर कर लिया है। वहीं, जयपुर सहित कई जिलों में गुरुवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जो आज सुबह भी जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले गुरुवार को सरहदी जिलों में झमाझम बरसात हुई। इसी के साथ बीकानेर संभाग में मानसून की एंट्री कंफर्म हो गई। यहां के जिलों में 3 इंच तक पानी बरसा। पूरी खबर पढ़ें... मध्य प्रदेशः10 जिलों में स्ट्रॉन्ग सिस्टम, हैवी रेन का अलर्ट; झाबुआ-आलीराजपुर में 8 इंच तक गिर सकता है पानी मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) है तो दक्षिणी हिस्से से टर्फ भी गुजर रही है। इस वजह से गुरुवार को 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई जबकि शुक्रवार को दो जिलों में अति भारी और 10 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। पूरी खबर पढ़ें... बिहारः 22 जिलों में बारिश का ऑरेंज, 16 में यलो अलर्ट; अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 36 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसे लेकर 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई। 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... पंजाबः 4 जिलों में बारिश की संभावना; अमृतसर, जालंधर, फाजिल्का, फिरोजपुर का तापमान 30 डिग्री से कम पंजाब में 26 जून तक सुबह तक 5.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि बाद में धूप खिली। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। राज्य के तापमान में गुरुवार शाम 2.3 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली है, हालांकि ये तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम आंका गया है। वहीं, राज्य के चार जिले अमृतसर, जालंधर, फाजिल्का और फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणाः पूरे प्रदेश में आज बारिश; इस बार मानसून में ज्यादा बरसात होगी; इस महीने भी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बारिश हरियाणा के सभी 22 जिलों में आज बारिश होगी। गुरुवार को प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में मानसून इस बार 5 दिन पहले आया है, इस वजह से मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार ज्यादा बारिश होगी। जून महीने के 26 दिनों में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचलः बादल फटने से बहे 8 लोग लापता; कुल्लू-धर्मशाला में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, CM बोले- 2 नेशनल हाईवे टूटे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और धर्मशाला में 24 जून को बादल फटने से लापता हुए 8 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ये लोग बादल फटने के बाद आई बाढ़ में बह गए थे। इनकी तलाश में लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा। प्रशासन के मुताबिक कुल्लू के 3 और धर्मशाला से 5 लोग लापता हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून तक प्रदेश में बारिश से राहत के आसार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें...