गुरुग्राम महिला मॉक पार्लियामेंट में इमरजेंसी पर बहस:CM बोले-आपातकाल में कांग्रेस ने किए थे बड़े अत्याचार, राहुल गांधी पर कहा-उनका शीशा नहीं, चेहरा ही खराब

गुरुग्राम महिला मॉक पार्लियामेंट में इमरजेंसी पर बहस:CM बोले-आपातकाल में कांग्रेस ने किए थे बड़े अत्याचार, राहुल गांधी पर कहा-उनका शीशा नहीं, चेहरा ही खराब
गुरुग्राम में आयोजित महिला मॉक पार्लियामेंट में आपातकाल पर चर्चा के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आपातकाल के समय देश की सरकार ने ही अपने ही लोगों पर ऐसा अत्याचार किया, जो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था। कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।” सीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा, “राहुल गांधी जेब में संविधान लेकर घूमते हैं, लेकिन असल में वो आज भी सपनों की दुनिया में जी रहे हैं। उनका शीशा नहीं, बल्कि चेहरा ही खराब है।” इस मौके पर हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी सीएम के साथ मौजूद थे। इन्होंने जम्मू-कश्मीर में जाने के लिए परमिट शुरू किया गुरुग्राम में आयोजित महिला मॉक पार्लियामेंट में सीएम सैनी ने कहा, कांग्रेस ने संविधान का अपमान किया है। कांग्रेस ने अपने निजी फायदे के लिए आपातकाल लगाया। इनके शासनकाल में पहले जम्मू कश्मीर जाने के लिए भी परमिट लेना पड़ता था, लेकिन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान देकर ये प्रथा बंद कराई। सीएम सैनी ने कहा, पार्लियामेंट का भी मैं सदस्य रहा हूं। पार्लियामेंट का एक-एक शब्द मायने रखता है। देश ने कांग्रेस को बाहर कर दिया है। हमारा लोकतंत्र पवित्र है। 2047 तक मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। आज की सरकार में महिलाओं को सम्मान मिला हरियाणा सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में हर वर्ग के लिए काम किया है। हर वर्ग के लोगों को न्याय मिला है। लंबे समय के बाद लोगों को ये न्याय मिला है। कांग्रेस ने कभी किसी पद का सम्मान नहीं किया। पीएम मोदी का विकसित भारत का सपना पूरा होगा। विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अहम भागीदारी होने जा रही है। पीएम मोदी ने महिलाओं को सम्मान दिया है।