कार्यकारिणी गठित, गोपाल प्रदेशाध्यक्ष

कार्यकारिणी गठित, गोपाल प्रदेशाध्यक्ष
जयपुर | एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इंडिया राजस्थान इकाई की वर्ष 25-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक सिंघल, बाबू लाल सोनी, महासचिव अमृता मौर्य, संगठन मंत्री कीर्ति नागर, सचिव महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपेश टिंकर के साथ पांच कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार पराशर, भानुराज टॉक, पीयूष पुरोहित, गोपाल व्यास व अजय कुमार आचार्य को नियुक्त किया गया। नेशनल काउंसिल में राजस्थान से अशोक चतुर्वेदी, गोपाल शर्मा एवं श्याम माथुर एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अनंत शर्मा को सचिव के रूप में सम्मिलित किया गया है।