इजराइल के ईरान पर हमले से 900 अंक गिरा सेंसेक्स:80,800 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 250 अंक फिसला; एयरलाइन कंपनियों के शेयर टूटे

इजराइल के ईरान पर हमले से 900 अंक गिरा सेंसेक्स:80,800 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 250 अंक फिसला; एयरलाइन कंपनियों के शेयर टूटे
इजराइल के ईरान पर हमले के बाद आज यानी 13 जून को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 900 अंक या 1.10% की गिरावट के साथ 80,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 250 अंक या 1.10% की गिरावट है। ये 24,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सभी में गिरावट है। बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा गिरावट है। कल के एअर इंडिया के विमान के क्रैश होने के बाद एयरलाइन कंपनियों के शेयर भी टूटे हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का शेयर 4% नीचे है। स्पाइसजेट करीब 3% टूटा है। वहीं एअर इंडिया को ऑपरेट करने वाले टाटा ग्रुप के सभी शेयर नीचे है। बाजार में गिरावट के 2 बड़े कारण एशियाई बाजारों में भी गिरावट मार्केट से जुड़े अन्य अहम अपडेट्स: 1. ओसवाल पंप्स का IPO आज से ओपन हुआ पंप और मोटर बनाने वाली कंपनी ओसवाल पंप्स का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 17 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 20 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। ओसवाल पंप्स IPO के जरिए कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹890 करोड़ के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे और ₹497.34 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। 2. ब्रेंट क्रूड 10% से ज्यादा चढ़कर 78 डॉलर/बैरल पहुंचा ईरान पर इजराइल की एयरस्ट्राइक के बाद ब्रेंट क्रूड 10% से ज्यादा चढ़ गया है। ये 78 डॉलर/बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं नायमैक्स क्रूड भी करीब 12% उछलकर 78 डॉलर/बैरल पर पहुंच गया है। एक बैरल लगभग 159 लीटर के बराबर होता है। कल भी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार शेयर बाजार में 12 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 823 अंक (1%) की गिरावट के साथ 81,691 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 253 अंक (1.01%) की गिरावट रही, ये 24,888 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी रही। आज IT, FMCG, मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। टाटा मोटर्स का शेयर 2.98% और MM का शेयर 2.30% गिरकर बंद हुआ।