अहमदाबाद विमान हादसा, जोधपुर की खुशबू भी थी सवार:4 महीने पहले हुई थी शादी, पहली बार लंदन में डॉक्टर पति से मिलने जा रही थीं

अहमदाबाद विमान हादसा, जोधपुर की खुशबू भी थी सवार:4 महीने पहले हुई थी शादी, पहली बार लंदन में डॉक्टर पति से मिलने जा रही थीं
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर क्रैश हुए एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में जोधपुर की बहू खुशबू भी सवार थी। बालोतरा जिले के अराबा गांव की रहने वाली और जोधपुर के सरस्वती नगर में ससुराल वाली खुशबू की शादी महज 4 महीने पहले 18 जनवरी को हुई थी। विमान हादसे की खबर मिलते ही परिवार के कुछ सदस्य अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। खुशबू के जेठ शक्ति सिंह ने बताया कि परिवार उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहा है। अभी तक उनके स्वास्थ्य की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। खुशबू के पति विपुल लंदन में डॉक्टर हैं। शादी के दो महीने बाद विपुल लंदन लौट गए थे, जबकि खुशबू पीहर और ससुराल में रह रही थी। सप्ताहभर पहले वह जोधपुर से अपने मायके अराबा गांव गई थीं। वहां से कल अहमदाबाद पहुंची और आज पहली बार लंदन के लिए रवाना हुईं, जहां उनके पति से मिलना था।