अलवर में हल्की बारिश, घने बादल:गर्मी से पूरी तरह राहत, जून महीने की तपित कोसों दूर

अलवर में हल्की बारिश, घने बादल:गर्मी से पूरी तरह राहत, जून महीने की तपित कोसों दूर
अलवर जिले में गुरुवार सुबह से घने बादल हैं। 5 बजे के बाद कई जगहों पर हल्की बारिश कहीं बूंदाबांदी हुई है। जिसके कारण गर्मी का असर बिल्कुल नहीं है। दिन के समय भी कई दिनों से घने बादल होने के कारण गर्मी बहुत कम है। जून के महीने में तपिश नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। जबकि अन्य सालों में इन दिनेां में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास होता था। वैसे तो मई महीने के आखिरी दिनों में ही मौसम पलट गया था। लेकिन अब जून के पहले सप्ताह में भी गर्मी नहीं है। पिछले कई दिनों से रोजाना दिन में भी बादल छाए रहते हैं। बीच-बीच में हवा चलती है। इस कारण गर्मी कम है। हालांकि कभी कभार उमस का असर रहा है। लेकिन जून में चलने वाली लू पूरी तरह गायब हैं। बाजारों में आम दिनों की तरह चहल पहल है। वहीं किसानों ने खेतों में बुआई करना शुरू कर दिया है। कई जगहों पर तो बाजारे की फसल खड़ी है। आगामी दिनों में मौसम कुछ बदल सकता है। अभी जून के महीने में एक बार गर्मी वापस लौट सकती है। इस पूरे सीजन में गर्मी का असर बहुत कम रहा है।