स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को श्रीराम की हस्तनिर्मित प्रतिमा भेंट

स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को श्रीराम की हस्तनिर्मित प्रतिमा भेंट
जयपुर | स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का जयपुर आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। उन्हें पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। रामाज रिसॉर्ट एंड कुर्ती के एमडी मोहित टेलर ने स्वामीजी को भगवान श्रीराम की हस्तनिर्मित प्रतिमा भेंट की। समाजसेवी अभिषेक गुप्ता, रोहित राजोरिया, अजय पारीक और राम सिंह राजोरिया भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इन सभी ने महाराज श्री को चावल के एक दाने पर भगवान गणेश का चित्र, महाराज श्री का नाम और महामृत्युंजय मंत्र अंकित एक विशेष लॉकेट भी अर्पित किया।