सवाई माधोपुर में 46 डिग्री पर पहुंचा तापमान:इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, लू का दौर जारी

सवाई माधोपुर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सूर्यदेव रौद्र रूप दिखा रहे हैं। चिलचिलाती धूप से लोगों के हाल बेहाल है। सवाई माधोपुर में बुधवार पूरे दिन तेज धूप और लू का दौर जारी रहा। सवाई माधोपुर में बीते बुधवार इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। वहीं गुरुवार सुबह से ही यहां धूप में तेजी देखी गई। तेज गर्मी और लू का दौर जारी
सवाई माधोपुर में मौसम विभाग की ओर से आगामी कुछ दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है। जिसका व्यापक असर सवाई माधोपुर में देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज की किया गया। वहीं यहां न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय में तेज गर्मी पड़ेगी। सवाई माधोपुर में आगामी एक सप्ताह तक तेज धूप पड़ने की संभावना है। जिसके चलते यहां दिन और दोनों गर्म रहने की संभावना है। इसी के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर में शुक्रवार को हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।