लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार
जालोर | नोसरा पुलिस ने लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी लेहराराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नोसरा के चुण्डा निवासी लेहराराम पुत्र देवाराम भील आहोर न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से वर्ष 2022 के फौजदारी प्रकरण में वांछित था। पुलिस टीम ने तकनीकी आधार पर सूचना जुटाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।