राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पर सजा भव्य राम मंदिर:सूरत के व्यापारी ने भेजे हीरा, सोने-चांदी के आभूषण और धनुष-बाण; योगी 6 घंटे रहेंगे

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पर सजा भव्य राम मंदिर:सूरत के व्यापारी ने भेजे हीरा, सोने-चांदी के आभूषण और धनुष-बाण; योगी 6 घंटे रहेंगे
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के 498 दिन बाद आज राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 से 11.40 बजे के बीच होगी। प्रभु श्रीराम, मां सीता सहित चारों भाई बेशकीमती धनुष-बाण, गदा, कुंडल, हार और मुकुट आदि धारण करेंगे। यह आभूषण सूरत के हीरा व्यापारी ग्रीन लैब के मालिक मुकेश पटेल ने दान किया है। विहिप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश नेवादिया ने कहा- आभूषण में एक हजार कैरेट का हीरा, 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना, 300 कैरेट रुबी से 11 मुकुट बनाए गए। गले का हार, कान के कुंडल, माथे का तिलक, चारों भाइयों के लिए बड़े चार और छोटे 3 धनुष बनाए गए। चार तुणीर बनाए गए, साथ में तीन गदा और चांवर भी बनाए गए। इन आभूषणों को चार्टर्ड प्लेन से सरकार के सहयोग से अयोध्या लाया गया। इसे आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को दान किया गया। 2 तस्वीरें देखिए प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए खुद CM योगी मौजूद रहेंगे। वह 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और लगभग 6 घंटे रहेंगे। आज 5 जून को योगी का जन्मदिन भी है। राम दरबार के साथ 7 अन्य उप मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसलिए पूरा आयोजन सुबह 5.30 बजे से दोपहर 11.40 बजे तक चलेगा। इस दौरान रामलला के दर्शन होते रहेंगे। ट्रस्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि बड़ा आयोजन नवंबर, 2025 में होगा। पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए...