राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री:18 राज्यों में बारिश का अलर्ट; केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से 2 की मौत

राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आज मानसून की एंट्री हो गई। राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर समेत 13 जिलों में मानसून ने प्रवेश किया है। इस बार मानसून तय समय से 7 दिन पहले आया है। वहीं उत्तर प्रदेश के ललितपुर, सोनभद्र के रेणुकूट और चोपन में मानसून एक्टिव हो गया है। चार साल बाद मानसून ने अपने तय समय 18 जून को एंट्री की है। मंगलवार को मानसून बिहार-झारखंड पहुंचा था। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार सुबह तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को कंडी के माध्यम से गौरीकुंड भेजा गया है। इधर, गुजरात में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार से हो रही भारी बारिश के कारण बोटाद जिले में बाढ़ जैसे हालात है। यहां 40 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। वहीं भावनगर में एक कार नदी में बहने से पांच लोग लापता हो गए हैं। उधर, मध्यप्रदेश में एंट्री करने के दूसरे ही दिन मानसून 19 जिलों में पहुंच गया। 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून आज पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा। आज असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, बंगाल में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का रेड अलर्ट है। 13 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 18 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए.. मंगलवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें... देशभर से मौसम की तस्वीरें... अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम... 19 जून: झारखंड, असम और मेघालय में बारिश और आंधी तूफान का रेड अलर्ट है।
गुजरात, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश की चेतावनी है। 20 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, बिहार, ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश्, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। राज्यों में मौसम का हाल जान लीजिए... राजस्थान:जयपुर सहित 6 जिलों में बारिश, सीकर में सड़कें लबालब ; 15 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले दो दिन (16 और 17 जून) में मानसून राजस्थान की सीमा पर पहुंच गया था। बुधवार को करीब एक बजे मौसम केंद्र जयपुर ने मानूसन की एंट्री की घोषणा की। मौसम केंद्र ने बुधवार को भी 28 जिलों में बारिश की जताई है। इनमें से 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।पूरी खबर यहां पढ़ें... उत्तर प्रदेश: मानसून की एंट्री, ललितपुर-सोनभद्र में एक्टिव, चार साल बाद तय डेट पर आया; 2 से 3 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा यूपी में मानसून एंट्री कर गया है। ललितपुर और सोनभद्र के रेणुकूट और चोपन को आज, 18 जून को मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, अगले 2 से 3 दिनों में पूरी यूपी को मानसून कवर कर लेगा। चार साल बाद मानसून ने अपने तय समय 18 जून को एंट्री ली है। वाराणसी और सहारनपुर में बुधवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मंगलवार को 13 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें... मध्य प्रदेश: मानसून ने 3 दिन में पूरा एमपी कवर किया, भोपाल-जबलपुर में एंटर हुआ, भिंड में पहुंचना बाकी; आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 3 दिन में ही भिंड को छोड़ बाकी पूरे मध्यप्रदेश को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मानसून ने 35 जिलों में दस्तक दी।पिछले दो दिन में इंदौर समेत 19 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। अब सिर्फ भिंड ही ऐसा जिला है, जहां मानसून को दस्तक देना है। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार: जहानाबाद, राजगीर, बांका में तेज बारिश, पूरे बिहार में अलर्ट,आज 21 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी बिहार में 17 जून (मंगलवार) को मानसून की एंट्री हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश के पूर्वी हिस्सों से प्रवेश किया है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम और तेज हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो 48 घंटे में पूरे बिहार में मानसून एक्टिव हो जाएगा। इस साल सामान्य से 11 फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... आया मानसून, भीगा झारखंड: समय पर पहुंचा... पिछले साल से चार दिन पहले मानसून की एंट्री, अब दो दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी मानसून ने मंगलवार को झारखंड में दस्तक दे दी। संथाल के रास्ते मानसून की एंट्री हुई और 18 जिलों को कवर कर लिया। शेष छह जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, लातेहार और कोडरमा को भी एक से दो दिन के भीतर कवर कर लेगा। मौसम केंद्र ने 18 और 19 जून को भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हरियाणा: हिसार में सड़क पर तैरती दिखी कार, कमर तक भरा पानी; प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट हरियाणा में प्री मानसूनी बारिश की दस्तक से कई शहर जलमग्न हो गए हैं। बीते कल हुई बारिश का सबसे ज्यादा असर हिसार में देखने को मिला, जहां बारिश के बाद सड़कों पर इतना पानी भर गया कि कारें तक तैरती नजर आईं। हिसार की ऑटो मार्केट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार सड़क पर भरे पानी में पूरी तरह तैरती हुई दिखाई देती है। इस दौरान आसपास खड़े लोगों की कमर तक पानी भरा हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें... पंजाब: आज फिर होगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तापमान 3.9 डिग्री तक गिरा पंजाब में आज भी बारिश के आसार हैं। बारिश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले दो दिनों में बने हालातों के बाद पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में औसतन 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: हिमाचल में 2 से 3 दिन में मानसून की एंट्री, 25 तक पूरे प्रदेश को कवर करेगा; 21-23 जून तक भारी बारिश का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में अगले दो से तीन दिन के भीतर मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञानी शोभित कटियार ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसा हुआ तो इस बार चार से पांच दिन पहले मानसून हिमाचल पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में मानसून एंट्री 25 जून को होती है। पूरी खबर यहां पढ़ें...