बिहार समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:असम में 7 लाख लोग बाढ़ प्रभावित, 21 मौतें; MP-राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी

बिहार समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:असम में 7 लाख लोग बाढ़ प्रभावित, 21 मौतें; MP-राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार समेत पूर्वाेत्तर के 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी में गर्मी-उमस की आशंका है। राजस्थान के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 12 जिलों में गुरुवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, मध्य प्रदेश में शुक्रवार को लगातार 42 वें दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। भोपाल-इंदौर समेत 45 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इधर, देश के पूर्वोत्तर राज्यों में गुरुवार को लगातार बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालात बने रहे। असम के 21 जिलों में करीब 7 लाख लोग प्रभावित हैं। बाढ़-भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। वहीं, भूस्खलन से प्रभावित उत्तरी सिक्किम के चाटेन से 63 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। 64 लोग अब भी फंसे हैं। उधर,बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं में तापमान में भारी गिरावट आई है। धर्मशाला में तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक पहुंच चुका है। इसने अब तक 18 राज्यों में दस्तक दी है। 10 जून तक मध्य प्रदेश पहुंच सकता है।। राज्यों में मौसम की तस्वीरें... राज्यों में मौसम का हाल... राजस्थानः 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; जयपुर-कोटा सहित 12 शहरों में बरसात राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से गुरुवार को जयपुर-अलवर सहित 12 जिलों में बारिश हुई। वहीं, आज भी वहीं, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 7 जून से राज्य में हीटवेव का दौर शुरू होगा पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम सुहावना रहा। जयपुर, सीकर, झुंझुनूं समेत कई जिलों में गुरुवार सुबह से दोपहर तक बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें... मध्य प्रदेशः भोपाल-इंदौर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; ग्वालियर-जबलपुर में भी बदला रहेगा मौसम मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत 45 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां पर 30 से 40Km प्रतिघंटा के हिसाब से आंधी चल सकती है। अगले 4 दिन यानी, 9 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद मानसून भी प्रदेश में प्रवेश कर लेगा। पूरी खबर पढ़ें... बिहारः मानसून की एंट्री के लिए करना होगा इंतजार; आज किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं बिहार के सभी जिलों में आज यानी शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी हो सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। मौसम विभाग ने आज राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं जताई है। गुरुवार को राज्य के किशनगंज में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें... पंजाबः 24 घंटों में तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी, औसत तापमान सामान्य से नीचे पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में अब पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद राज्य का तापमान सामान्य से अब भी 3.3 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें... झारखंडः आज भी गरज के साथ बारिश की संभावना;अगले हफ्ते आ सकता है मानसून झारखंड में अभी मानसून ने प्रवेश नहीं किया है, ‎लेकिन अगले एक सप्ताह में मानसून के आने के आसार हैं। इधर, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को राज्य के पूर्वी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणाः 2.2 डिग्री बढ़ा औसत तापमान; 9 जून तक खुश्क रहेगा मौसम हरियाणा में अब मौसम खुश्क रहने की संभावना है। प्रदेश में बुधवार रात से लेकर वीरवार सुबह तक 5 जिलों हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद में बरसात हुई थी। जिससे तापमान कम हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली रही। वहीं अब मौसम साफ रहने के चलते गर्मी भी बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें...