बिहार समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:असम में 7 लाख लोग बाढ़ प्रभावित, 19 मौतें; 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

बिहार समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:असम में 7 लाख लोग बाढ़ प्रभावित, 19 मौतें; 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में गुरुवार को लगातार बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालात बने रहे। असम के 21 जिलों में करीब 7 लाख लोग प्रभावित हैं। बाढ़-भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। ब्रह्मपुत्र समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उधर, भूस्खलन से प्रभावित उत्तरी सिक्किम के चाटेन से 63 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। 64 लोग अब भी फंसे हैं। मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक पहुंच चुका है। 10 जून तक मध्य प्रदेश पहुंचेगा, हालांकि राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया है। इधर बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं में तापमान में भारी गिरावट आई है। धर्मशाला में तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार समेत पूर्वाेत्तर के 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी में गर्मी के साथ उमस की आशंका है। राजस्थान में 6 जून के बाद 3 से 5 डिग्री तापमान बढ़ने की आशंका भी है। वहीं, राजस्थान के 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। राज्य के 12 जिलों में गुरुवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राज्यों में मौसम की तस्वीरें... राज्यों में मौसम का हाल... राजस्थानः 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; जयपुर-कोटा सहित 12 शहरों में बरसात राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से गुरुवार को जयपुर-अलवर सहित 12 जिलों में बारिश हुई। वहीं, आज भी वहीं, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 7 जून से राज्य में हीटवेव का दौर शुरू होगापिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम सुहावना रहा। जयपुर, सीकर, झुंझुनूं समेत कई जिलों में गुरुवार सुबह से दोपहर तक बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें... मध्य प्रदेशः भोपाल-इंदौर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; ग्वालियर-जबलपुर में भी बदला रहेगा मौसम मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत 45 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां पर 30 से 40Km प्रतिघंटा के हिसाब से आंधी चल सकती है। अगले 4 दिन यानी, 9 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद मानसून भी प्रदेश में प्रवेश कर लेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...