पोरबंदर के रामदेवपीर मंदिर में 50 फीट ऊंचा मंडप गिरा:एक श्रद्धालु की मौत, 16 घायल; मेला ग्राउंड में हो रहे महोत्सव में हुआ हादसा

गुजरात के पोरबंदर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां चौपाटी मेला ग्राउंड में रामदेवपीर मंडप महोत्सव में 50 फीट ऊंचा मंडप भीड़ पर गिर गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 16 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को पोरबंदर के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। रामदेवपीर मंडप महोत्सव का था आयोजन पोरबंदर के चौपाटी मेला ग्राउंड में रामदेवपीर के मंडप निर्माण का आयोजन किया गया था। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा हुए थे। सुबह करीब 10 बजे शुभ मुहुर्त में 50 फीट ऊंचे मंडप को सजाया जा रहा था। इसी दौरान मंडप भीड़ पर गिर गया। हादसे के बाद ग्राउंड में भगदड़ मच गई। मंडप की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी मौत हो गई। हालांकि, अन्य 16 को मामुली चोटें आई हैं। सरकारी अस्पताल में गार्ड था मृतक
इस हादसे में वनराजभाई नवघनभाई गोरानिया नाम के बुजुर्ग की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। वनराजभाई गोरानिया एक सरकारी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। वे नाइट ड्यूटी कर सुबह मंडप देखने मेला ग्राउंड पहुंचे थे। इसी दौरान मंडप सीधे उनके ऊपर आ गिरा। हादसे की तीन तस्वीरें... रामदेवपीर मंदिर में है लोगों की अटूट आस्था
इस क्षेत्र के लोगों की रामदेवपीर में अटूट आस्था है। चौपाटी पर समय-समय पर मंडप महोत्सव का आयोजन होता रहता है। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक अर्जुन मोढवाडिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू बोखारिया, पोरबंदर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. चेतनाबेन तिवारी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद नेताओं ने अस्पताल में भी मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ये खबरें भी पढ़ें... गोवा के शिरगांव में भगदड़, 7 की मौत, 50 घायल:बिजली तार गिरने से हादसा, एक-दूसरे पर गिरे लोग गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी शनिवार सुबह आई है। हादसे में 50 से ज्यादा लाेग घायल हैं, जिनमें 20 गंभीर हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें... तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 की मौत और 40 घायल:काउंटर पर टोकन के लिए 4 हजार लोग कतार में लगे थे आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में बुधवार देर रात 9:30 बजे वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर के पास भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें...