पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को याद किया:डॉ. कल्ला सहित कई नेताओं को राजनीति में लेकर आए थे पुरोहित

बीकानेर शहर के पूर्व विधायक और स्वतंत्रता सेनानी गोकुल प्रसाद पुरोहित की 39वीं पुण्यतिथि शहर के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद किया। किसी ने पुराने किस्से सुनाए तो किसी ने राजनीति में उनके योगदान पर चर्चा की। इस मौके पर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे। गोकुल प्रसाद स्मारक समिति की आरे से गोकुल सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में जनार्दन कल्ला ने कहा कि पुरोहित ना सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी थे बल्कि वह सामाजिक विकास के भी पुरोधा थे। उन्होंने बीकानेर में शैक्षिक उन्नयन और आम व्यक्ति के जनजीवन का विकास करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि पुरोहित ने बीकानेर में सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जमीन स्तर पर कार्य किया। सामाजिक एकता स्थापित की। सेवादल के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी कमल कल्ला ने कहा कि बीकानेर में आज जो नेतृत्व नजर आ रहा है वह सब आदरणीय गोकुल प्रसाद पुरोहित की देन है। कमल ने कहा कि पुरोहित ने कांग्रेस की वैचारिक उन्नयन के लिए काम किया और कभी भी कांग्रेस की वैचारिकी से समझौता नहीं किया। अंबेडकर पीठ के पूर्व अध्यक्ष मदन मेघवाल ने कहा कि पुरोहित के कार्यों से हम सबको सीखने की जरूरत है। कार्यक्रममें कांग्रेसी नेता अरुण व्यास, सुमित कोचर, अर्जुन राम कूकणा, नवनीत गोपाल पुरोहित, सुनील गोपाल पुरोहित, श्याम नारायण रंगा ने भी विचार रखे।