पूर्व मंत्री बोले- सांसद बेनीवाल ऑरिजनल कांग्रेसी नहीं:कहा-66 साल सेवा पर 6 दिन की सेवा भारी; बायतु MLA पर बेईमानी के आरोप

पूर्व मंत्री बोले- सांसद बेनीवाल ऑरिजनल कांग्रेसी नहीं:कहा-66 साल सेवा पर 6 दिन की सेवा भारी; बायतु MLA पर बेईमानी के आरोप
5 बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री अमीन खान ने मीडिया बातचीत में मध्यप्रदेश प्रभारी और बायतु विधायक पर मनमानी और बेईमानी करने के आरोप लगाए है। साथ ही खान ने कहा बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल को ओरिजनल कांग्रेसी नहीं है। लोकसभा के वक्त कांग्रेस में टिकट लेकर आए। यानि 66 साल के आदमी की सेवा कोई काम नहीं आई। 6 दिन की सेवा बहुत उच्ची रही। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान पर तीन विधानसभा सीटें हारने की बात कही। दरअसल, पूर्व विधायक अमीन खान ने विधानसभा चुनाव 2023 कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। कांग्रेस से बगावत कर पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इससे कांग्रेस और खुद दोनों हार गए। रविंद्र सिं भाटी विधायक बने गए। लोकसभा चुनाव में अमीन खान पर यह आरोप लगा था कि निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को समर्थन दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने अमीन खान को निष्कासित कर दिया था। अमीन बोले- मैं बॉर्डर का मुसलमान हूं, मेरे खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं अमीन खान ने कहा- मैं सन् 1955 से कांग्रेस पार्टी का प्राथमिक सदस्य हूं। आज दिन तक कांग्रेस पार्टी में रहा हूं किसी दूसरी पार्टी में नहीं रहा। मेरे ऊपर किसी भी राजनीति पार्टी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। बॉर्डर का मूसलमान होना और चरित्र साफ रखना आसान काम नहीं है। मैं बॉर्डर का मुसलमान हूं मेरे परिवार के किसी के भी खिलाफ आज दिन तक कोई झूठे या सच्ची एफआईआर पुलिस थाने मे ंदर्ज नहीं है। लोकसभा चुनाव में मैंने बेनीवाल का प्रचार किया, रविंद्र सिंह भाटी का एक दिन भी नहीं गया लोकसभा के चुनाव में 7 दिन तक उम्मेदाराम बेनीवाल का प्रचार किया। इस रविंद्र सिंह भाटी के साथ एक दिन भी नहीं गया। 20 दिन में मक्का मदीना गया। चुनाव से दो दिन पहले घर आया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने तीन विधानसभा सीटं हराई मेरे को हरीश चौधरी ने जिसका कांग्रेस में प्रभाव है। फतेह मोहम्मद को मजबूत करने के नियत से मेरे सामने चुनाव लड़ाया। फतेह मोहम्मद के चुनाव लड़ने से तीन सीटें गई। शिव, चौहटन और जैसलमेर विधानसभा हारें। शिव में मैं खुद हारा। जैसलमेर और चौहटन में दोनों उम्मीदवार मेघवाल थे। उनके खिलाफ मुसलमान ने वोट किए। इसलिए दिए कि शिव में मेघवाल वोट अमीन खान को नहीं दे रहे थे। इसलिए हराओ। फतेह मोहम्मद की वजह से कांग्रेस की तीन सीटें गई है। पूर्व विधायक बोले- 66 साल की सेवा पर 6 दिन सेवा उच्ची अमीन खान ने कहा - 66 साल के कांग्रेसी को 6 दिन के कांग्रेसी ने कांग्रेस पार्टी से निकलवा दिया। उम्मेदाराम बेनीवाल ओरिजनली कांग्रेसी नहीं है। बीते 20 साल तक कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा। लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस में टिकट लेकर आए। यानि 66 साल के आदमी की सेवा कोई काम नहीं आई। 6 दिन की सेवा उसकी बहुत उच्ची काम आई। पूर्व जिलाध्यक्ष के निष्कासन बहाल करने पर कहा हरीश चौधरी की मनमानी और खुलेआम बेईमानी है विधानसभा चुनाव लड़ने वाले फतेह खान निष्कासन बहाल करने के सवाल पर अमीन खान ने कहा कि यह मनमानी है। खुलेआम बेईमानी है। हरीश चौधरी ने की थी। कांग्रेस में उसकी चलती है। इसमें सबूत लेने की क्या जरूरत है। मेरे खिलाफ तो सबूत ढूंढने पड़ेंगे कि इसने कांग्रेस की खिलाफत की है। फतेह खान ने कांग्रेस का जिलाध्क्ष रहते हुए खुद ने चुनाव लड़ा। इसके लिए सबूत की क्या जरूरत है। अमीन खान ने कहा कि इस संबंध में मैंने लिखित में शिकायत की है। 18 पदाधिकारी फतेह मोहम्मद ने शिव इलाके में बनाए। प्रदेश और ब्लॉक स्तर पर बनाए। उन सभी ने मेरी खिलाफत की। उनकी मैंने शिकायत की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनको नोटिस तक नहीं दिया।