विधानसभा में स्पीकर, मंत्री और विधायकों ने किया योग

विधानसभा में स्पीकर, मंत्री और विधायकों ने किया योग
जयपुर | राजस्थान विधानसभा में योग दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें स्पीकर वासुदेव देवनानी, मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों और विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया। ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, हरिमोहन शर्मा, चन्द्रभान सिंह आक्या, विश्वनाथ मेघवाल, जयदीप बिहाणी आदि शामिल हुए। योग दिवस से पहले भाजपा प्रदेशभर में आयोजित करेगी कई कार्यक्रम : देशभर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले 19 और 20 जून को भाजपा प्रदेशभर में प्रदेश, संभाग, जिला, मंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रदेश महामंत्री एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान संगठन के सभी 44 जिलों के 1137 मंडलों में लगभग 1500 से अधिक योग के कार्यक्रम होंगे। भाजपा योग दिवस से पूर्व प्रदेश के नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर निगमों में एक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान कस्बा क्षेत्रों में महिलाओं के भी अलग से कार्यक्रम होंगे। कई स्थानों पर नवाचारों के साथ कार्यक्रम संपादित करने के प्रयास है। योग कार्यक्रम के साथ-साथ योग प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।