धौलपुर में 21 जून को निकलेगी परशुराम शोभायात्रा:पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे रवाना, शाम 4 बजे होगा आयोजन

धौलपुर में 21 जून को भगवान परशुराम की वार्षिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कलराज मिश्र पहले सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम 4 बजे वे परशुराम सेवा सदन पहुंचकर भगवान परशुराम की प्रतिमा की पूजा करेंगे। इसके बाद शोभायात्रा को रवाना करेंगे। शोभायात्रा का मार्ग परशुराम सेवा सदन से शुरू होगा। यह घंटाघर, हरदेव नगर और जगन चौराहा होते हुए आगे बढ़ेगी। फिर सराय गजरा, पुराना डाकखाना और लाल बाजार से गुजरेगी। यात्रा सब्जी मंडी, तोप तिराहा और संतर रोड से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचेगी। वाटर बॉक्स से होकर यह परशुराम सेवा सदन लौटेगी। यहां महाआरती के साथ यात्रा का समापन होगा। कलराज मिश्र 2019 से 2024 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे हैं। वे हिमाचल प्रदेश के भी राज्यपाल रह चुके हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मिश्र केंद्रीय एमएसएमई मंत्री भी रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश से लोकसभा और राज्यसभा सांसद के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।