घर में फंदे पर लटके मिले मां और दो बच्चे:दोनों बच्चों के हाथ-पैर बंधे थे; डिंडौरी में बाजार से लौटे पिता ने शवों को उतारा

डिंडौरी में एक घर में मां और दो बच्चों के शव फंदे पर लटके मिले। पिता जब घर लौटे तब पता चला। बच्चों के हाथ-पैर बंधे थे। पिता ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घर सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मेहदवानी थाना क्षेत्र के कुम्हारिन टोला में शुक्रवार रात की है। राजेंद्र प्रजापति गांव में फुल्की चाट का ठेला लगाता है। रात करीब 8 बजे जब वह काम से लौटा तो घर में टीवी चल रहा था। रोज की तरह सब कुछ सामान्य लग रहा था। कमरे में देखा तो पत्नी मधु प्रजापति (35), बेटी शिवानी (12) और बेटा आदित्य (10) फंदे पर झूल रहे थे। पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई सुनील पटेल ने बताया, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाड को जांच के लिए बुलाया गया है। घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। एसपी वाहिनी सिंह और एसडीओपी मुकेश अविंदा मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस कुछ परिजन को अपने साथ थाने ले गई, यहां एसपी उनसे मामले को लेकर जानकारी ले रही हैं। करीब एक घंटे बाद पुलिस को सूचना दी
पुलिस के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे तक महिला को खुद की समोसा-मंगौड़े की दुकान पर देखा गया था। उसके बाद वो घर चली गई। रात को जब पति घर पहुंचा, तो उसने देखा कि तीनों फंदे पर लटके थे। उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद करीब 9 बजे थाने पहुंचकर पुलिस में सूचना दी। पति बोला- पत्नी बीमारी से परेशान थी
महिला के पति राजेंद्र प्रजापति का कहना है कि 2011 में सम्मेलन में हम दोनों की शादी हुई थी। मैं ठेला लगाता हूं। कुछ दिनों से पत्नी कह रही थी नींद नहीं आती है, हाथ पैर में दर्द रहता है। कई बार इलाज भी करवाया, लेकिन उसकी बीमारी बनी रहती थी। कभी-कभी मैं ही पत्नी को बोल देता था, तुम मेरे को परेशान कर रही हो। कहीं चला जाऊंगा। शुक्रवार सुबह से काम पर चला गया। पत्नी ने भी दुकान आकर समोसे का मसाला तैयार करवाया था। मैं दोपहर लगभग ढाई बजे घर आया, गेट से दोनों बच्चों को देखकर दुकान चला गया। रात को घर आया तो दरवाजा खटखटाया, नहीं खुला तो मैंने पड़ोसियों को आवाज लगाई। इसके बाद तोड़कर अंदर घुस गया। तीनों लटक रहे थे, बच्चों के हाथ पैर बंधे थे। मैंने उतारा, शायद कोई तो बच जाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें... दो साल के बेटे के साथ मां ने सुसाइड किया: पति से विवाद के बाद पहले बेटे को फांसी लगाई, फिर खुद फंदे से झूली गुना में एक महिला ने दो साल के बेटे की हत्या करने बाद सुसाइड कर लिया। उसने पहले बेटे को फांसी से लटकाया। फिर खुद फंदे से झूल गई। परिजन का आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी की हत्या की है। मामला राघौगढ़ के रामपुरा का है। जानकारी के मुताबिक, 24 साल की शिवानी की शादी रामेश्वर लोधा से हुई थी। उनका दो साल का बेटा शिवाय था। रामेश्वर शराब पीने का आदी था और नशे में पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। पढ़ें पूरी खबर...