ग्लोबल मार्केट में गिरावट के बाद भारतीय बाजार धड़ाम:सेंसेक्स 624 अंक गिरकर 81,551 पर बंद हुआ, निफ्टी में भी 174 अंक की गिरावट

ग्लोबल मार्केट में गिरावट के बाद भारतीय बाजार धड़ाम:सेंसेक्स 624 अंक गिरकर 81,551 पर बंद हुआ, निफ्टी में भी 174 अंक की गिरावट
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 27 मई को सेंसेक्स 624.82 अंक गिरकर 81,551.63 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 174.95 अंक की गिरावट रही, ये 24,826.20 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 में तेजी और 25 में गिरावट रही। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सबसे ज्यादा 2.21% गिरा है। ITC, टाटा मोटर्स, NTPC सहित कुल 10 शेयरों में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। इंडसइंड बैंक में 2.6% की तेजी है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट जबकि 10 में तेजी रही। NSE के ऑटो, IT और FMCG इंडेक्स में करीब 1% की गिरावट रही। फार्मा, रियल्टी और PSU बैंक सेक्टर में मामूली तेजी रही। हाई वैल्यूएशन के चलते हो रही सेलिंग जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी के विजयकुमार ने कहा कि बाजार अभी कॉन्सोलिडेशन फेज में एंट्री कर सकता है। हाई वैल्यूएशन पर सेलिंग को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं किसी भी गिरावट पर खरीदारी की संभावना भी है, क्योंकि म्यूचुअल फंड के पास पर्याप्त नकदी है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट 26 मई को घरेलू निवेशकों ने 1,746 करोड़ के शेयर खरीदे 'द लीला' होटल्स का IPO का आज दूसरा दिन भारतीय लग्जरी होटल चेन 'द लीला' की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO आज यानी 26 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इसके लिए 28 मई 2025 तक बोली लगा सकते हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी 3,500 रुपए जुटाना चाहती है। इस IPO में कंपनी 2,500 करोड़ रुपए के 5.75 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। 1,000 करोड़ रुपए कीमत के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें... कल बाजार में रही थी 455 अंक की तेजी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 26 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 455 अंक चढ़कर 82,176 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 148 अंक की तेजी रही, ये 25,001 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट रही। महिंद्रा, HCL टेक, टाटा मोटर्स सहित कुल 9 शेयर्स 2.17% तक ऊपर बंद हुए। इटरनल यानी जोमैटो में 4.55% की गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी और 12 में गिरावट रही। NSE के सभी सेक्टर्स ऊपर बंद हुए। ऑटो इंडेक्स में 1.05%, मेटल में 0.94%, IT में 1.02% और रियल्टी में 0.76% की तेजी रही।