उदयपुर में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा:हत्या के बाद थाने में जाकर सरेंडर किया; पीहर पक्ष हथियार लेकर पहुंचा तो पुलिस ने रोका

उदयपुर में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा:हत्या के बाद थाने में जाकर सरेंडर किया; पीहर पक्ष हथियार लेकर पहुंचा तो पुलिस ने रोका
उदयपुर में पति ने पत्नी को जंगल में ले जाकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जब महिला के पीहर पक्ष को हत्या की जानकारी लगी तो वे हथियार लेकर आरोपी के घर की ओर निकल पड़े। हालात बिगड़ता देख पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र के काडा गांव की है। बुधवार शाम को काडा निवासी प्रकाश गमेती (27) ने पत्नी रेखा देवी (25) को जंगल में ले जाकर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। गुरुवार सुबह जंगल से महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने गोगुंदा स्थित पाटिया में महिला के परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही पीहर पक्ष के लोग बड़ी संख्या में जीपों में सवार होकर काडा की ओर निकल पड़े। गुस्साए परिजनों को पुलिस ने ओगणा में रोक लिया। मृतका के पीहर पक्ष वाले ससुराल पक्ष के लोगों को थाने बुलाने की मांग पर अड़े गए। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS... पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत डिप्टी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के पीहर पक्ष को सूचना दी थी। ओगणा पुलिस थाने के पास पीहर और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच बातचीत चल रही है। पीहर पक्ष महिला की हत्या के मामले में मौताणा की मांग कर रहा है। इनपुट: दुष्यंत पूर्बिया, ओगणा