ईद-उल-अजहा की नमाज अदा:जालोरी गेट स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज, बाजारों में रही भीड़

ईद-उल-अजहा की नमाज अदा:जालोरी गेट स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज, बाजारों में रही भीड़
जोधपुर में शनिवार को ईद-उल-अजहा बकरीद मनाई गई। इसकी पूर्व संध्या पर बाजार में रात को खरीदारी की गई, वहीं सुबह जोधपुर के जालोरी गेट स्थित ईदगाह व अलग-अलग इलाकों की मस्जिद में नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। शहर में ईद के मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी सक्रिय मोड में नजर आई जालोरी गेट पर मुख्य ईदगाह में नमाज के चलते यहां पर पुलिस काफी चौकस भी नजर आई। ईद के मौके पर जालोरी गेट स्थित ईदगाह में नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लग कर शुभकामनाएं दी। वहीं घंटाघर, त्रिपोलिया बाजार में में भी ईद के चलते भारी भीड़ नजर आई। खरीददारी के चलते बाजार लोगों की भीड़ से गुलजार रहे।