असम में 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 11 मौतें:सिक्किम में 1634 टूरिस्ट का रेस्क्यू, 100 अभी भी फंसे; अरुणाचल में हेलिकॉप्टर से बचाव कार्य

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में 29 मई को मानसून ने दस्तक दी थी, तब से 5 दिन बीत चुके हैं और मानसून वहीं अटका हुआ है। इसके चलते मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम तेज बारिश हो रही है। असम में 22 जिलों के 1254 गांवों के 5.35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़-लैंडस्लाइड में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 नदियां उफान पर हैं। सड़क, रेल और बोट सर्विस प्रभावित है। कुल 165 राहत शिविरों में 31212 लोग ठहराए गए हैं। उत्तरी सिक्किम के लाचेंग-चुंगथांग कस्बों में लैंडस्लाइड के कारण फंसे 1678 टूरिस्ट्स रेस्क्यू किए गए। 100 से ज्यादा अभी भी यहां फंसे हुए हैं। मंगन जिले में आई बाढ़ को आपदा घोषित किया गया है। 31 मई की शाम जिले के छातेन में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड हुआ था। घटना में इसमें 3 जवानों की मौत हुई थी। लापता 6 जवानों की तलाश जारी है। सिक्किम में बाढ़ से 19811 लोग प्रभावित हैं। 3365 घर क्षतिग्रस्त हैं। बीते 4 दिनों में राज्य में लैंडस्लाइड की 47 घटनाएं हुईं। राज्य में 31 राहत शिविर खोले गए हैं, अधिकतर इंफाल पूर्वी जिले में हैं। त्रिपुरा में बाढ़ के हालात में सुधार हुआ है। यहां की नदियों खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में 66 राहत शिविर खोले गए हैं, यहां 2926 परिवारों को 10800 से ज्यादा लोग मौजूद हैं। पश्चिमी त्रिपुरा जिले में सबसे अधिक ज्यादा 50 राहत शिविर हैं। राज्य में 219 घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य के 5 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी है। अरुणाचल प्रदेश में वायु सेना ने सोमवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्रदेश के निचली घाटी दिबांग में बोमजीर नदी में फंसे 14 व्यक्तियों को सकुशल बचाया। वायु सेना के मुताबिक असम और अरुणाचल प्रदेश में एमआई-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है। राज्यों के मौसम का हाल... राजस्थान: 31 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट, जयपुर में फार्म-हाउस की दीवार गिरी, महिला की मौत राजस्थान में सोमवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया। इस सिस्टम का असर मंगलवार को ज्यादा रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 जिलों में यलो अलर्ट है। 4, 5 और 6 जून को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सोमवार को जयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, भरतपुर, झुंझुनूं और श्रीगंगानगर में दोपहर बाद बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें... मध्य प्रदेश: 40 से 60Km/घंटा रहेगी आंधी की रफ्तार, ग्वालियर-चंबल में सबसे ज्यादा असर, भोपाल-इंदौर में भी आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। मई के बाद जून में भी अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, रतलाम-धार समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर-चंबल के 8 जिलों में आंधी की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा तक रहेगी। वहीं, भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 38 जिलों में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें... बिहार: आंधी-तूफान से सीवान में 7 लोगों की मौत, पूर्णिया-सहरसा समेत कई जिलों में गिरे पेड़, आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट बिहार के 6 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे में सीवान, छपरा, सहरसा और पूर्णिया में तेज हवा के साथ आंधी चली और तेज बारिश भी हुई। इस दौरान सीवान में दीवार-पेड़ गिरने से अलग-अलग थाना इलाकों में 2 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में आंधी से कैंटीन उड़कर कार पर गिरी, कई पेड़ उखड़े, छज्जा टूटा; बारिश से 7 डिग्री गिरा पारा यूपी में सोमवार की शाम मौसम बदल गया। झांसी, कानपुर देहात, फतेहपुर और सुल्तानपुर में बारिश हुई। सुल्तानपुर में शाम 4 बजे करीब 60 किमी की स्पीड से आंधी चली। शहर के दरियापुर के पास मार्केट का छज्जा टूटकर सड़क पर खड़ी कार पर गिरा। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रदेश के 44 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: 5 जिलों में आज बारिश-तूफान का अलर्ट, 17 जिलों में बूंदाबांदी होगी, दिनभर बादल छाएंगे हरियाणा के सभी जिलों में आज (3 जून) मौसम खराब होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें...