अंश रैपिड ओपन शतरंज चैम्पियन

अंश रैपिड ओपन शतरंज चैम्पियन
जयपुर | अंश भार्गव ने पहले पार्वती गोस्वामी मेमोरियल रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। जयपुर चेस एकेडमी और जयपुर चेस क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अंश ने 7 राउंड में 6.5 अंक हासिल कर यह सफलता हासिल की। अंश और पवन सैनी के बराबर 6.5 अंक थे लेकिन प्रोग्रेसिव स्कोर में अंश ने बाजी मारी। तीसरे स्थान पर शिवम खेत्रपाल 6 अंक के साथ रहे। महेन्द्र सिंह राठौड़ और वीर कुमार क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। आयोजन सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 21 हजार रुपए के नकद पुरस्कार बांटे गए। कैटेगरी प्राइज विजेता अंडर-7 गर्ल्स : दिया शर्मा, बॉयज : अधिराज जैन, अंडर-9 गर्ल्स : तीषा ब्याडवाल, बॉयज : ऋत्विक श्रीवास्तव, अंडर-11 गर्ल्स : जयनिशा सी अर्जुन, बॉयज : विहान जैन, अंडर-13 गर्ल्स : विमर्षा सी अर्जुन, बॉयज : अद्वय बाजपेई, अंडर-15 गर्ल्स : नंदनी शर्मा, बॉयज : धनंजय राज मिश्रा, फीमेल : वाणी जोशी, वेटरन : महेन्द्र लिखयानी, जयपुर चेस एकेडमी बेस्ट बॉयज : यशवर्धन सिंह वर्मा, बेस्ट गर्ल्स : बृंदा अग्रवाल।