UP-राजस्थान में आज एंट्री ले सकता है मानसून:झारखंड-बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी; गुजरात के भावनगर में 5 लापता

UP-राजस्थान में आज एंट्री ले सकता है मानसून:झारखंड-बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी; गुजरात के भावनगर में 5 लापता
पिछले 20 दिन से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में रुका मानसून आगे बढ़ गया है। दो दिन में इसने गुजरात को कवर कर लिया है और ये गुजरात से सटी राजस्थान की सीमा पर पहुंच गया है। आज ये राजस्थान में एंट्री ले लेगा। इधर, मंगलवार को मानसून ने बिहार और झारखंड में एंट्री ली। एक ही दिन में दोनों राज्यों को आधा कवर कर लेने के बाद आज मानसून के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने की संभावना है। गुजरात में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार से हो रही भारी बारिश के कारण बोटाद जिले में बाढ़ जैसे हालात है। यहां 40 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। वहीं भावनगर में एक कार नदी में बहने से पांच लोग लापता हो गए हैं। इधर, मध्यप्रदेश में एंट्री करने के दूसरे ही दिन मानसून 19 जिलों में पहुंच गया। 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून आज पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा। आज असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, बंगाल में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का रेड अलर्ट है। 13 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली में मानसून से पहले की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में पानी भर गया। खराब मौसम की वजह से दोपहर 3 से 4 बजे के बीच 12 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। 18 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए.. मंगलवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें... देशभर से मौसम की तस्वीरें... अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम... 19 जून: झारखंड, असम और मेघालय में बारिश और आंधी तूफान का रेड अलर्ट है। गुजरात, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश की चेतावनी है। 20 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, बिहार, ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश्, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। राज्यों में मौसम का हाल जान लीजिए... राजस्थान: आज भी 28 जिलों में बारिश का अलर्ट; जयपुर समेत 12 जिलों में तेज बारिश, सड़कें लबालब अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम ने गुजरात की सीमा पर 20 दिन से रुके पड़े मानसून को रफ्तार दी है।मानसून राजस्थान की सीमा पर पहुंच गया है। संभावना है कि बुधवार या गुरुवार को मानसून राजस्थान में एंट्री कर लेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को राजस्थान के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... उत्तर प्रदेश: वाराणसी में झमाझम बारिश, मानसून आज राज्य में एंट्री ले सकता है; 13 जिलों में भारी बारिश होगी वाराणसी में बुधवार सुबह झमाझम बारिश हो रही है। सहारनपुर में भी बारिश हो रही है। यूपी में आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, 22 जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। मानसून आज बिहार के रास्ते यूपी में एंट्री कर सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें... मध्य प्रदेश: गुजरात-राजस्थान से सटे जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, 5 जिलों में 4 इंच पानी गिरेगा; भोपाल-जबलपुर में आज एंटर होगा मानसून मध्यप्रदेश के इंदौर समेत 19 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। वहीं, अगले 24 घंटे के अंदर भोपाल, उज्जैन-जबलपुर में भी मानसून पहुंच सकता है। इसी बीच गुजरात-राजस्थान से सटे 5 जिलों में बुधवार को हैवी यानी, भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार: मानसून पहुंचा, आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में हैवी रेन की चेतावनी; इस बार सामान्य से 11% अधिक होगी वर्षा बिहार में मंगलवार(17 जून) को बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ गया है। हर साल की तरह इस बार भी मानसून ने सबसे पहले राज्य के पूर्वी हिस्से में पहुंचा है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम और तेज हो सकता है। मानसून प्रदेश के 20 फीसदी हिस्से को पार करते हुए सुपौल तक पहुंच गया। अगले 48 घंटे में यह पूरा बिहार कवर करेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें... आया मानसून, भीगा झारखंड: समय पर पहुंचा... पिछले साल से चार दिन पहले मानसून की एंट्री, अब दो दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी मानसून ने मंगलवार को झारखंड में दस्तक दे दी। संथाल के रास्ते मानसून की एंट्री हुई और 18 जिलों को कवर कर लिया। शेष छह जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, लातेहार और कोडरमा को भी एक से दो दिन के भीतर कवर कर लेगा। मौसम केंद्र ने 18 और 19 जून को भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हरियाणा: 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; हिसार में घर की छत गिरी हरियाणा में बारिश का दौर शुरू हो गया है, जो लगातार 19 जून तक चलेगा। 19 से हरियाणा में प्री-मानसूनी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी। आगामी दिनों में हरियाणा के उत्तर-पूर्वी इलाकों में अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के उत्तर पूर्वी के इलाकों में 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें... पंजाब: आज फिर होगी बारिश:7 जिलों में यलो अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तापमान 3.9 डिग्री तक गिरा पंजाब में आज भी बारिश के आसार हैं। बारिश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले दो दिनों में बने हालातों के बाद पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में औसतन 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: मानसून से पहले भारी बारिश की चेतावनी:21-22 को ऑरेंज अलर्ट, आज भी ज्यादातर भागों में बरसेंगे बादल, तापमान में बड़ी गिरावट हिमाचल प्रदेश में अगले तीन चार दिन तक मानसून की एंट्री के कोई संकेत नहीं है। मौसम विभाग केंद्र शिमला ने इससे पहले ही भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 व 22 जून को शिमला और मंडी में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूरी खबर यहां पढ़ें...