5वीं बोर्ड रिजल्ट में जैसलमेर 29 वें नंबर पर:96.66 प्रतिशत रहा परिणाम, लड़कों ने मारी बाजी

5वीं बोर्ड रिजल्ट में जैसलमेर 29 वें नंबर पर:96.66 प्रतिशत रहा परिणाम, लड़कों ने मारी बाजी
राजस्थान में शिक्षा विभाग की ओर से आज पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जैसलमेर का रिजल्ट 96.66 प्रतिशत रहा। पांचवीं बोर्ड रिजल्ट में जैसलमेर प्रदेश में 29 नंबर पर रहा। जैसलमेर में रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। जैसलमेर में परीक्षा के लिए 9438 लड़के, 8025 लड़कियां कुल 17463 रजिस्टर्ड थे। इनमें से 9149 लड़के और 7731 लड़कियां परीक्षा में पास हुई। कुल 16880 स्टूडेंट परीक्षा में पास हुए हैं जबकि 268 लड़के और 273 लड़कियों के सप्लीमेंट्री आई है। 21 लड़कों और 21 लड़कियों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। जैसलमेर में लड़कों का रिजल्ट प्रतिशत 96.94 और लड़कियों का रिजल्ट प्रतिशत 96.34 प्रतिशत रहा कुल 96.66 प्रतिशत रहा।