45 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म जैसलमेर:11 जून से शुरू होगा हीटवेव का दौर, 47 डिग्री पहुंचेगा पारा

जैसलमेर जिले में गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। 10 दिन बाद पारा भी 45 डिग्री के आस-पास है। प्रदेश में भी सबसे गर्म शहर जैसलमेर रहा। भीषण गर्मी से लोगों के पसीना छूट रहा है। लोग गर्मी से बचने का जतन कर रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जिले में दिन व रात में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। मगर दो दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे दिन में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। मौसम विभाग की माने तो 11 जून से दुबारा हीटवेव का दौर शुरू होगा। ऐसे में आगामी दिनों में पारा 46-47 डिग्री के पार पहुंच सकता है। प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना जैसलमेर जिले में शनिवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। प्रदेश में सबसे गर्म शहर जैसलमेर रहा। सुबह 9 बजे से ही गर्मी के आगे लोग बेबस नजर आए। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दोपहर में चौराहों व बाजारों में चहल पहल कम नजर आई। लोग गर्मी व धूप से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। दिन ढलने के साथ ही बाजारों में रौनक नजर आने लगी। 11 जून से हीटवेव का दौर शुरू होगा आगामी तीन चार दिनों बाद गर्मी का असर ओर तेज हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 जून से हीटवेव का दौर शुरू होगा। ऐसे में आगामी दिनों में पारा 46-47 डिग्री के पार पहुंच सकता है। चिकित्सा विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। चिकित्सकों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी व लू-तापघात होने से आमजन चपेट में आ सकते है। खासकर हाइरिस्क वाले लोगों को ख्याल रखने की जरूरत है। रात में भी नहीं मिल पा रही राहत पिछले कुछ दिनों से जिले में दिन व रात में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। दो दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे दिन में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। शनिवार को दिन के पारे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिससे दिन में गर्मी का असर बढ़ गया। वहीं रात के पारे में 1 डिग्री की गिरावट हुई। रात में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 19 डिग्री का अंतर रहा। दो दिन तक पारा गिरेगा, फिर वापस बढ़ेगा मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दो तीन दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 9 व 10 जून को धूलभरी आंधियां चलेगी। जिससे तापमान में फिर से गिरावट होगी। पारा 40 से 42 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। 5 दिन का तापमान