हरियाणा में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा पति:पत्नी बोली- टॉवल लपेटे बेड पर सोया था, पास में बैठी लड़की; हाथापाई की

हरियाणा के सिरसा में महिला ने पति को रंगे हाथ गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा। दोनों किराए के कमरे में रह रहे थे। इसका पता चलते ही महिला कमरे में पहुंची, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। पत्नी के मुताबिक पति ने उसके हाथापाई की। इस पर उसने डायल 112 को बुलाया। इसके बाद पुलिस पति और गर्लफ्रेंड को थाने ले गई। मामला सिरसा के सदर बाजार में तेलियान वाली गली का है। व्यक्ति कमलजीत सिरसा के रत्ता खेड़ा गांव का रहने वाला है। वहीं गर्लफ्रेंड राजस्थान के हनुमानगढ़ की है। कमलजीत सिरसा में ही प्राइवेट अस्पताल की एंबुलेंस चलाता है। पति को पकड़ने के बाद महिला ने कही 3 बड़ी बातें... परिवार बोला- बेटी के साथ दामाद ने हाथापाई की
महिला के परिजनों ने कहा कि हमने पहले मोनिका को ही कमरे में भेजा था। कमलजीत ने मोनिका के साथ झगड़ना शुरू कर दिया और हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद वह सभी कमरे में पहुंचे। उनको देखकर वह छत से भागने लगा। कमलजीत हर बार ताने मारता था कि मायके से कुछ नहीं लेकर आई। फोन में दूसरी लड़कियों के फोटो दिखाता था
महिला की बहन कुमकुम ने बताया कि कमलजीत मोनिका के साथ झगड़ा करता था। एक दिन फोन में मोनिका को दूसरी लड़कियों के फोटो दिखा रहा था। इस पर मोनिका ने फोन तोड़ दिया। इस बात कमलजीत ने उसे पीटा और पेट पर लात मारी, जिस कारण गर्भपात हो गया। हर बार पैसे की डिमांड करता था। सारे गहने रख लिए थे। सहमति के बाद दोबारा झगड़ा किया
कुमकुम ने कहा कि जब उन्होंने दहेज का केस डाला तो पंचायत में सहमति हो गई। फिर दोबारा से झगड़ा करना शुरू कर दिया और मोनिका पर गहने चोरी का आरोप लगा दिया। शादी के समय कमलजीत के घरवालों ने पहली शादी के बारे में सही से नहीं बताया। शादी के बाद पता चला था। महिला बोली- पुलिस ने शिकायत नहीं ली
मोनिका व उसके परिजनों ने कहा कि जब वह पुलिस के पास गए तो शिकायत लेने से मना कर दिया और कहा कि पहले से केस चल रहा है। इसलिए अब वकील के जरिए कोर्ट में केस डालेंगे। वहीं सिटी थाना पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी की शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।