राष्ट्रपति मुर्मू की आंखों से बहने लगे आंसू, VIDEO:देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया, बोलीं- इनके गले में मां सरस्वती बैठी

राष्ट्रपति मुर्मू की आंखों से बहने लगे आंसू, VIDEO:देहरादून में दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाना गाया, बोलीं- इनके गले में मां सरस्वती बैठी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शुक्रवार को 67वां जन्मदिन है। राष्ट्रपति उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को वह देहरादून पहुंचीं, जहां दिव्यांग बच्चों ने अनूठे अंदाज में उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। बच्चों ने 'बार-बार ये दिन आए' गीत गाया। गीत सुनकर राष्ट्रपति मुर्मू भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। पीछे खड़े सिक्योरिटी कर्मी ने राष्ट्रपति को रुमाल दिया। करीब 1 मिनट राष्ट्रपति रोती रहीं, रुमाल से अपने आंसू पोंछते नजर आईं। इसका VIDEO शुक्रवार को सामने आया। 2 फोटो देखिए... राष्ट्रपति की आंखों से आंसू निकलने लगे राष्ट्रपति गुरुवार शाम 5 बजे देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना पहुंची थीं। उनके आगमन पर देहरादून में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रपति NIVH (राष्ट्रीय दृष्टि बधितार्थ सशक्तिकरण संस्थान) के कार्यक्रम में शामिल हुईं। बच्चों ने राष्ट्रपति के सामने बार-बार ये दिन आए....आप जियो हज़ारों साल साल के दिन हों पचास हज़ार...हैप्पी बर्थ डे टू यू...गीत गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बच्चों ने बर्थडे विश किया। इस दौरान वह भावुक हो गईं। मंच पर ही उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। उनके पीछे खड़े सुरक्षा कर्मी ने उन्हें रुमाल दिया। दिव्यांग बच्चों का यह कार्यक्रम देखकर सिर्फ राष्ट्रपति नहीं बल्कि मंच पर बैठे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी काफी भावुक नजर आए। इस दौरान राष्ट्रपति ने बच्चों को चश्मा भेंट उन्हें सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने कहा- बच्चे अपने गले से नहीं, हृदय से गा रहे थे राष्ट्रपति ने कहा, हम जिस तरह दिव्यांग बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। उसकी शानदार उदाहरण हमें देहरादून में देखने को मिलता है। मैं अपने जन्मदिन के मौके पर यहां आकर बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा, जब मैं बच्चों को गाते हुए देख रही थी तो मेरी आंखों से आंसू नहीं रुक पा रहे थे। यह बच्चे गले से नहीं हृदय से कर रहे थे, मुझे लगता है कि सरस्वती उनके गले में बैठी है। उन्होंने कहा कि भगवान किसी के अंग में अगर कोई कमी देता है तो उसे एक ऐसी प्रतिभा देता है, जो लोगों से उसे अलग बनाती है। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने 'X' पर लिखा- उनका जीवन और लीडरशिप देशभर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जन सेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। पीएम ने आगे कहा- उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। लोगों की सेवा करते हुए उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी मिले। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन की बधाई दी। X पर लिखा, सेवा और सादगी की प्रतीक, मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ व यशस्वी जीवन की प्रार्थना है। ------------------- यह खबर भी पढ़िए:- योगी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे कार से देखा, फोटो खिंचवाई:आजमगढ़ में बोले- बेटियों की सुरक्षा पर सेंध लगाई तो यमराज का टिकट पक्का सीएम योगी ने शुक्रवार को आजमगढ़ से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। एक्सप्रेस-वे के बीच खड़े होकर फोटो खिंचवाई। आजमगढ़ के सलारपुर में जनसभा को संबोधित किया। फिर 91.35 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का कार से निरीक्षण करते हुए गोरखपुर पहुंचे। सीएम ने कहा- जो बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, उसके लिए यमराज का टिकट रिजर्व करवा देंगे। पढ़ें पूरी खबर...