टर्मिनल-2 का एक्सटेंशन शुरू:15 हजार वर्गमीटर में होगा विस्तार, 24 चेक-इन काउंटर, 9 नई एक्स-रे मशीनें और 4 बोर्डिंग गेट बनेंगे

एयरपोर्ट पर टर्मिनल-2 के विस्तार का कार्य शुरू हो गया है। अदाणी समूह द्वारा ₹600 करोड़ की लागत से 14 कार्य किए जाएंगे। इससे न सिर्फ सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि बढ़ने वाले यात्रीभार को भी आसानी से संभाला जा सकेगा। अभी एयरपोर्ट का सालाना यात्रीभार 6.1 मिलियन है, जो अगले दो साल में 8 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए टर्मिनल-2 का 15 हजार वर्ग मीटर में विस्तार किया जाएगा। इसके तहत 24 नए चेक-इन काउंटर बनाए जाएंगे। इससे जोड़े जाएंगे। इससे टर्मिनल-1 में कुल 63 काउंटर हो जाएंगे। वहीं पहली बार 8 सेल्फ-बैगेज ड्रॉप काउंटर भी इंस्टॉल किए जाएंगे। इसी प्रकार 9 नई एक्स-रे बैगेज मशीनें लगाई जाएंगी। वहीं बोर्डिंग गेट्स की संख्या भी 6 से बढ़ाकर 10 की जाएगी। पोर्च एरिया में 6 हजार वर्ग मीटर का नया कॉमर्शियल एरिया विकसित किया जाएगा। जिसमें करीब 15 दुकानें और फूड काउंटर्स होंगे। दुबई से सुबह आने वाली उड़ान देर रात तक जयपुर नहीं पहुंची बुधवार को एक इंटरनेशनल फ्लाइट का शेड्यूल गड़बड़ा गया। मामला दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट का है। यह फ्लाइट बुधवार सुबह 7:55 बजे दुबई से जयपुर आनी थी, लेकिन देर रात तक नहीं पहुंची। ऐसे में यात्री परेशान होते रहे। बता दें कि इसी फ्लाइट को रात 8:55 बजे वापस दुबई जाना था। ऐसे में एयरलाइंस ने जयपुर से दुबई जाने वाले यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रवाना किया।