एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव:दोनों पक्षों के 6 लोग घायल, आधे घंटे तक पथराव और कांच की बोतलें फेंकी

डीग जिले के नगर कस्बे में कल देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने छतों पर चढ़कर एक दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी। घटना में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर दो पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि कल देर रात रानी पक्ष और मामदीन पक्ष में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष नगर कस्बे के वार्ड नंबर 6 में रहते हैं। झगड़ा होने के बाद दोनों पक्ष अपनी-अपनी छतों पर चढ़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया और कांच की बोतलें फेंकी। सूचना मिलते ही पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामले को शांत करवाया गया। दोनों पक्षों में झगड़े के बाद सड़कों पर पत्थरों के टुकड़े और कांच की बोतलों के टुकड़े बिखर गए। नगर थाना अधिकारी राम भरोसी मीणा का कहना है कि दोनों पक्षों में हुए झगड़े के बाद मामले को शांत करवा दिया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है। मामले को जांच की जा रही है। जैसी भी दोनों पक्ष FIR देंगे वैसे कार्रवाई कर दी जाएगी।