सेंसेक्स 636 अंक गिरकर 80,737 पर बंद:निफ्टी भी 174 अंक फिसला, एनर्जी और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा गिरावट रही

शेयर बाजार में आज यानी 3 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 636 अंक गिरकर 80,737 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 174 अंक की गिरावट रही। ये 24,542 के स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और सिर्फ 1 में बढ़त रही। वहीं निफ्टी 50 के 43 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बैंकिंग, IT और एनर्जी शेयर्स ज्यादा गिरावट रही। NSE के प्राइवेट बैंक के इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.17% की गिरावट रही। जबकि IT, सरकारी बैंक, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 0.50% से ज्यादा की गिरावट रही। ग्लोबल मार्केट में तेजी विदेशी निवेशकों ने शेयर बेचे, घरेलू निवेशकों ने खरीदे NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार 2 जून 2025 को विदेशी निवेशकों यानी FII ने 2,589.47 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस दौरान 5,313.76 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। FO बैन लिस्ट में मनापुरम फाइनेंस का शेयर आज 3 जून 2025 को एनएसई पर FO बैन के तहत लिस्ट में मनापुरम फाइनेंस शामिल हैं। जिन सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव कांट्रैक्ट मार्केट वाइड पोजिशन लिमिट का 95% पार कर जाता है, उन्हें स्टॉक एक्सचेंज के बैन पीरियड में रखा जाता है। सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार शेयर बाजार में 2 जून को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 81,373 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट रही। ये 24,716 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में गिरावट रही। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त देखने को मिली है।