सेंसेक्स 455 अंक चढ़कर 82,176 पर बंद:निफ्टी 25,001 पर पहुंचा, जोमैटो का शेयर 4.55% गिरा; मेटल, IT और ऑटो में ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स 455 अंक चढ़कर 82,176 पर बंद:निफ्टी 25,001 पर पहुंचा, जोमैटो का शेयर 4.55% गिरा; मेटल, IT और ऑटो में ज्यादा खरीदारी
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 26 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 455 अंक चढ़कर 82,176 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 148 अंक की तेजी रही, ये 25,001 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट रही। महिंद्रा, HCL टेक, टाटा मोटर्स सहित कुल 9 शेयर्स 2.17% तक ऊपर बंद हुए। इटरनल यानी जोमैटो में 4.55% की गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी और 12 में गिरावट रही। NSE के सभी सेक्टर्स ऊपर बंद हुए। ऑटो इंडेक्स में 1.05%, मेटल में 0.94%, IT में 1.02% और रियल्टी में 0.76% की तेजी रही। एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार, अमेरिकी में गिरावट 23 मई को विदेशी निवेशकों ने 1,795 करोड़ के शेयर खरीदे 'द लीला' होटल्स का IPO आज से ओपन भारतीय लग्जरी होटल चेन 'द लीला' की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO आज यानी 26 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इसके लिए 28 मई 2025 तक बोली लगा सकते हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी 3,500 रुपए जुटाना चाहती है। इस IPO में कंपनी 2,500 करोड़ रुपए के 5.75 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। 1,000 करोड़ रुपए कीमत के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें... शुक्रवार को बाजार 769 अंक चढ़ा था पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन यानी शुक्रवार, 23 मई को सेंसेक्स 769 अंक चढ़कर 81,721 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 243 अंक की तेजी रही, ये 24,853 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी, जबकि दो में गिरावट रही। जोमैटो, पावर ग्रिड, ITC और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 3.5% तक की तेजी रही। नेस्ले इंडिया समेत कुल 14 शेयरों में 1.8% तक की तेजी रही। सनफार्मा और एयरटेल 1.8% तक फिसले। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में तेजी और 4 में गिरावट रही। NSE के FMCG इंडेक्स में 1.63%, प्राइवेट बैंक में 1.08%, IT इंडेक्स में 0.95%, मेटल में 0.76% और रियल्टी में 0.64% की तेजी रही। फार्मा और हेल्थ केयर में मामूली गिरावट रही।