सेंसेक्स 239 अंक गिरकर 81,312 पर बंद हुआ:निफ्टी भी 73 अंक गिरा; FMCG और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही

सेंसेक्स 239 अंक गिरकर 81,312 पर बंद हुआ:निफ्टी भी 73 अंक गिरा; FMCG और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही
शेयर बाजार में आज यानी 28 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 239 अंक की गिरावट के साथ 81,312 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 73 अंक की गिरावट रही, ये 24,752 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही। ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार बेलराइज इंडस्ट्रीज का शेयर 11% ऊपर लिस्ट बेलराइज इंडस्ट्रीज का शेयर BSE पर 9.4% प्रीमियम के साथ 98.5 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं NSE पर 11% प्रीमियम के साथ 100 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 90 रुपए था। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 27 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 624 अंक गिरकर 81,551 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 174 अंक की गिरावट रही, ये 24,826 के स्तर पर बंद हुआ था।