सस्पेंड ASI के घर 500 राउंड कारतूस-हथियार बरामद:AK-47, AK-56 मिलने की भी चर्चा; रेड करने पहुंची STF पर फायरिंग, सरोज सिंह समेत 5 गिरफ्तार

सस्पेंड ASI के घर 500 राउंड कारतूस-हथियार बरामद:AK-47, AK-56 मिलने की भी चर्चा; रेड करने पहुंची STF पर फायरिंग, सरोज सिंह समेत 5 गिरफ्तार
समस्तीपुर में सस्पेंड ASI सरोज सिंह के घर से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला है। शुक्रवार की सुबह STF की टीम और जिला पुलिस की टीम सरोज सिंह के घर रेड करने पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही सरोज की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। फिर STF की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। छापेमारी के दौरान घर से करीब 500 राउंड जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए गए हैं। मामला मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा का है। पुलिस सूत्रों ने बताया, अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है। AK-47, AK- 56, दोनाली बंदूक, 3 देसी पिस्टल मिलने की चर्चा है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। सस्पेंड ASI के घर से अलग-अलग विभाग की सरकारी मुहर मिलने की भी खबर है, जिसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने सरोज सिंह समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। STF सभी आरोपियों को लेकर पटना आ रही है। रेड की 3 तस्वीरें देखिए... दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग मिली जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान सरोज सिंह के समर्थकों ने फायरिंग की। इसके जवाब में STF की ओर से भी फायरिंग की गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है। छापेमारी में STF टीम के साथ पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी और बिहार पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं। सुबह में अचानक घर पर पहुंची पुलिस की टीम ASI सरोज की चाची मुन्नी देवी ने बताया कि 'रात में गांव में शादी थी। वहां से आकर सो गई थी। आज पोते का बर्थ डे है। मेरी बड़ी बहू सबसे पहले सोकर उठी और गेट खोलकर देखी तो सामने पुलिस थी। घर में घुस गई। ऊपर के रास्ते सीढ़ी पर भी चढ़ी थी। पानी के टंकी से टूटा हुआ कुछ सामान मिला है। मेरे तीनों बेटा को पुलिस पकड़ ली है।' 'विश्वजीत, अभिषेक और चंद्रलेश नाम है। छोटा बेटा चेन्नई में रहता है। पुलिस क्यों आई, यह पता नहीं है। सरोज को एक आदमी मेरे घर पर कूदते देख लिया। इसलिए पुलिस मेरे घर घुस गई।' एक साल पहले हुए सस्पेंड 1 साल पहले सरोज सिंह सस्पेंड हुए थे। उन पर आर्मी में अवैध तरीके से नौकरी दिलाना, अपराधियों से सांठ-गांठ और अवैध हथियार की तस्करी का आरोप था। सरोज सिंह बिहार पुलिस में ASI हैं, फिलहाल सस्पेंड हैं। बताया जाता है कि सरोज सिंह की अपने इलाके में दबंग पुलिस अफसर वाली छवि है। बिहार पुलिस महकमे के सीनियर ऑफिसर्स को सरोज सिंह के गलत कामों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्हें पहले ही निलंबित कर दिया गया था। ------------------------------- ये भी पढ़ें पटना में मुठभेड़ के बाद 4 अपराधी गिरफ्तार:फायरिंग के बाद एक घर में घुसे थे, 2 घंटे चला पुलिस-STF का ऑपरेशन पटना के कंकड़बाग इलाके में मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। 2 घंटे चले ऑपरेशन में टीम ने चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक घर के बाहर फायरिंग करते हुए 4 अपराधी इमारत के अंदर घुसे थे, इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस और STF भी बिल्डिंग के अंदर घुसी थी। पूरी खबर पढ़ें