शेखावत बोले-पूर्व सीएम-डिप्टी सीएम का मिलना समाचार, तो समझ जाएं,:कहा- दूरियां कितनी, असहजता कितनी, देर से आए, साथ आए; उनको शुभकामना

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा-किसी एक पार्टी के दो नेता, एक पूर्व मुख्यमंत्री व एक पूर्व उपमुख्यमंत्री व पीसीसी चीफ एक दूसरे से मिलना समाचार बने तो समझ जाना चाहिए कि दूरियां कितनी है और असहजता कितनी है। देर से आए, साथ आए। उनके दल में जिस तरह का बिखराव है, जिस तरह की टूटन है, जिस तरह का क्षरण है। लेकिन मैं तो उनके दल की योजना व व्यक्तिगत विषयों पर टिप्पणी किए बिना उनको शुभकामना देता हूं। पहल जन सेवा संस्था अजमेर की ओर से 12वीं में 90% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आए शेखावत ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। शेखावत ने सरकार के अभियान को लेकर कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के विकास में पानी व उर्जा की अहम भूमिका है। ये आनुपातिक होती है और उसी के अनुरूप बढ़ती है। अर्थव्यवस्था के साथ पानी की आवश्यकता भी बढेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री ने उस दिशा में प्रयास किए है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पानी की महत्ता को समझते हुए आने वाले समय में होने वाली कमी को देखते हुए इसे जन जन का आन्दोलन बनाने का फैसला लिया। पूर्व में भी जब वसुन्धरा के नेतृत्व में सरकार थी तो मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना बनी। उस दौरान वे खुद जलशक्ति मंत्री थे और सबसे अच्छे परिणाम राजस्थान के थे। ये तकनीकी के आधार पर खड़ी की गई थी। इस बार भी बहुत परिणामपरक होगी। इसके लिए सरकार व भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताता हूं। प्रतिभाएं देश का भविष्य-शेखावत शेखावत ने कहा-प्रतिभाएं देश का भविष्य है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित होने के लिए देश यात्रा प्रारम्भ कर चुका है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण पीढ़ी है, वह वर्तमान की पीढ़ी है। जो आने वाले समय में विकसित भारत का प्रतिनिधत्व करने का काम करेगी। ऐसे में निश्चित रूप से इस पीढ़ी को सम्भालना, संवारना, प्रोत्साहित करना व संजोना, हम सब का दयित्व है। कोई भी देश केवल इंफ्रास्ट्रक्चर व साधनों से महान नहीं बनता बल्कि वह उसके मानवीय संसाधन से महान बनता है। आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देने का हर साल किया जाने वाला कार्य सराहनीय है। इसके लिए अनिता भदेल बधाई की पात्र है। भाजपाइयों ने किया स्वागत इससे पूर्व शेखावत का भाजपाईयों ने सर्किट हाउस पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, रचित कच्छावा, विक्रमसिंह आदि भाजपाई शामिल थे। इस दौरान कलेक्टर लोकबंधु, एसपी वंदिता राणा, एडीएम सिटी गजेन्द्रसिंह भी मौजूद रहे। प्रतिभाओं को किया सम्मानित पहल जन सेवा संस्था अजमेर की ओर से 12वीं में 90% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह जेएलएन मेडिकल कॉलेज के सभागार में हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह व अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल सहित अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण गुप्ता ने 505 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। पढ़ें ये खबर भी... अजमेर के रामंगज सब्जी मंडी का गेट बंद कर प्रदर्शन:किसानों ने जताया रोष, आरोप-टैम्पों चालकों पर अभद्रता-मारपीट का आरोप अजमेर के रामगंज सब्जी मंडी में रविवार को किसानों ने रोष जताया और गेट बंद कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि टैम्पों चालक अभद्रता व मनमानी करते है। आज एक किसान से मारपीट भी की। बाद में व्यापारियों व पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। पूरी खबर पढ़ें