वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के सैन डिएगो में पैसेंजर प्लेन क्रैश में 6 लोगों की मौत की पुष्टि

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के सैन डिएगो में पैसेंजर प्लेन क्रैश में 6 लोगों की मौत की पुष्टि
अमेरिका के सैन डिएगो में 22 मई को एक छोटा प्लेन क्रैश हुआ था। इस हादसे में विमान में सवार छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में करीब 15 घरों में आग लग गई थी और पूरे क्षेत्र में जेट ईंधन फैल गया था। हादसे वाली जगह को खाली कराया गया था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि 'सेसना 550 प्लेन' मॉन्टगोमरी-गिब्स एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट के पास क्रैश हुआ। अधिकारियों के अनुसार- पायलट ने दुर्घटना से पहले हवाई यातायात नियंत्रण को किसी भी समस्या की सूचना नहीं दी थी, न ही मदद की मांग की थी। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें.... बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार बने रहेंगे मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया डॉ. मुहम्मद यूनुस अपने पद पर बने रहेंगे। यूनुस ने शनिवार को अपने सलाहकारों के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। यह बैठक राजधानी के शेर-ए-बांग्ला नगर में हुई। इस मीटिंग के बाद बांग्लादेश के योजना सलाहकार डॉ. वहीदुद्दीन महमूद ने कहा कि मुहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार में बने रहेंगे और सरकार अपने दिए गए जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। में जिम्मेदारियां दी गई हैं, और हम उन्हें पूरा करने के लिए यहां हैं। इससे पहले खबर आई थी कि सेना प्रमुख वकार-उज-जमां ने स्पष्ट रूप से दिसंबर तक चुनाव कराने का अल्टीमेटम दिया है। दूसरी ओर, विपक्षी दल BNP और जमात-ए-इस्लामी के बीच चुनाव को लेकर चर्चा और सड़कों पर संघर्ष की रणनीतियां बन रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर... यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का बड़ा हमला, ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं यूक्रेन की राजधानी कीव पर शनिवार तड़के रूस ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया। इस दौरान शहरभर में विस्फोटों और मशीनगनों की आवाज़ें सुनी गईं, जिससे कीव के कई नागरिकों को भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में शरण लेनी पड़ी। कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर त्काचेंको ने टेलीग्राम पर बताया कि शनिवार तड़के यूक्रेनी राजधानी के कम से कम चार इलाकों में रूसी मिसाइलों और ड्रोन का मलबा गिरा। त्काचेंको के मुताबिक, इस हमले के बाद कीव के सोलोमिन्स्की जिले में दो जगह आग लग गई। हमले से पहले कीव के मेयर विताली क्लिचको ने नागरिकों को चेतावनी दी थी कि 20 से अधिक रूसी स्ट्राइक ड्रोन की ओर बढ़ रहे हैं। म्यांमार में भूकम्प के झटके महसूस हुए, 4.0 तीव्रता दर्ज; मार्च में 3500 से ज्यादा लोग मारे गए थे म्यांमार में शुक्रवार-शनिवार की रात 12:28 बजे भूकम्प के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि यह भूकम्प जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे आया था। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले म्यांमार में मार्च में 7.7 और 6.4 तीव्रता के भूकम्प आए थे। इसमें 3500 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसके बाद 19 मई को म्यांमार में फिर भूकम्प आया। तब इसकी तीव्रता 3.9 तीव्रता दर्ज की गई थी। भूकम्प का केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई पर था। जर्मनी के हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, लगभग 12 लोग घायल; महिला गिरफ्तार जर्मनी के हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को एक महिला ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है। तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं और छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 39 साल है। हमले का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस का मानना है कि महिला ने अकेले ही घटना तो अंजाम दिया है।​​​​ रेलवे ऑपरेटर डॉयचे बान ने बताया कि इस हमले के बाद स्टेशन पर चार ट्रैक बंद कर दिए गए। कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को देरी से चलाया गया या उनका रूट डायवर्ट किया गया था।। हैम्बर्ग में रेलवे स्टेशन और किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चाकू या दूसरा कोई हथियार लेकर जाना बैन है। 23 मई के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें...