रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश के साथ डिनर डेट पर गए चहल?:वीडियो देखकर फैंस बोले- प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड करना गलत; धनश्री के सपोर्ट में भी उतरे यूजर्स

रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश के साथ डिनर डेट पर गए चहल?:वीडियो देखकर फैंस बोले- प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड करना गलत; धनश्री के सपोर्ट में भी उतरे यूजर्स
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच डेटिंग की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक साथ डिनर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स का दावा है कि दोनों डिनर डेट पर गए थे। यह वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला सामने बैठी है, और ठीक पीछे युजवेंद्र चहल और आरजे महवश आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर यह भी साफ महसूस होता है कि रिकॉर्डिंग करने वाला व्यक्ति चहल और महवश को ही कैमरे में कैद करने की पूरी कोशिश कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि चहल और महवश एक डेट पर गए थे। वहीं, कुछ यूजर्स धनश्री वर्मा का सपोर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। चहल संग हैं अफेयर की चर्चाएं महवश का नाम युजवेंद्र चहल के साथ तब से जोड़ा जा रहा है, जब चहल का तलाक धनश्री वर्मा से नहीं हुआ था। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भी महवश और चहल एक साथ पहुंचे थे, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें और भी ज्यादा तूल पकड़ने लगी थीं। चहल से तलाक पर मिली आलोचनाओं पर धनश्री का रिएक्शन धनश्री वर्मा को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब इस मामले पर पहली बार रिएक्शन देते हुए धनश्री ने कहा कि वह झूठी बातों पर ध्यान नहीं देतीं। कहा कि वह इन सब बातों की बजाय अपने काम पर ध्यान देती हैं और लोगों के सामने खुद को अच्छे तरीके से पेश करने की कोशिश कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें..