यस बैंक के शेयर में 10% की गिरावट:बाजार खुलते ही 9.4 करोड़ शेयरों की बिकवाली; पिछले महीने 20% हिस्सेदारी बिकी थी

यस बैंक के शेयर में 10% की गिरावट:बाजार खुलते ही 9.4 करोड़ शेयरों की बिकवाली; पिछले महीने 20% हिस्सेदारी बिकी थी
यस बैंक के शेयर में मंगलवार, 3 जून को 10% की गिरावट रही। कंपनी का शेयर अभी करीब 2 रुपए गिरकर 20.95 रुपए पर बंद हुआ। गिरावट की वजह ब्लॉक डील को माना जा रहा है। बाजार खुलते ही 9.4 करोड़ शेयरों की अदला-बदली की गई है। ये शेयर्स बैंक की कुल इक्विटी का करीब 3% है। यह डील औसतन ₹21.50 प्रति शेयर के भाव पर हुई। इसकी कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू ₹2,022 करोड़ है। इसके अलावा जापान की कंपनी SMBC के यस बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की मीडिया रिपोर्ट्स को भी गिरावट की वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि SMBC, रिजर्व बैंक से भारत में अपनी पूरी तरह से स्वामित्व वाली सब्सिडियरी के लिए लाइसेंस मांग रही है और यस बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक लेने की तैयारी में है। यस बैंक ने इन रिपोर्ट्स पर सफाई दी है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, हमें इस संबंध में किसी भी बातचीत की जानकारी नहीं है। RBI के साथ रोडमैप पर चर्चा की खबरें भी तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। जरूरत पड़ने पर हम रेगुलेशन 30 के तहत जानकारी देंगे। यस बैंक में SMBC ने 20% हिस्सेदारी खरीदी रिजर्व बैंक की मंजूरी के बाद पूरी होगी डील यह डील RBI और CCI जैसे रेगुलेटर्स की मंजूरी के बाद पूरी होगी। SMBC के प्रेजिडेंट अकिहिरो फुकुतोमे ने कहा कि भारत हमारे लिए प्राथमिकता है। यस बैंक के साथ यह निवेश हमारी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। वहीं यस बैंक के CEO प्रशांत कुमार ने कहा SMBC का निवेश हमारी ग्रोथ को नई गति देगा। SBI अब भी हमारा अहम साथी रहेगा। 2023 में भी हिस्सेदारी खरीदने बात हुई थी इससे पहले 2023 में SMBC, यस बैंक में 51% वोटिंग राइट्स चाहती थी, लेकिन भारतीय कानून (26% वोटिंग कैप) के चलते डील नहीं हो पाई। इस बार SMBC ने 26% वोटिंग राइट्स की सीमा को स्वीकार कर लिया है, लेकिन कंपनी Yes Bank के बोर्ड में अपने डायरेक्टर्स नॉमिनेट कर प्रबंधन पर नियंत्रण चाहती है। यस बैंक की 710 से ज्यादा देशों में 1,200+ ब्रांच यस बैंक, बैंकिंग और फाइनेंशियल स‌र्विसेज प्रोवाइड करता है। बैंक की 710 से ज्यादा देशों में 1,200+ ब्रांच, 1300+ ATM और 8.2 मिलियन यानी 82 लाख से ज्यादा कस्टमर्स हैं। यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर हैं। उन्होंने इस बैंक को 2004 में स्थापित किया था। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) प्रशांत कुमार हैं।