मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान-इजराइल सीजफायर ढाई घंटे में ही टूटा; सोना ₹2,085 सस्ता; PF अकाउंट से 72 घंटे में निकाल सकेंगे ₹5 लाख

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान-इजराइल सीजफायर ढाई घंटे में ही टूटा; सोना ₹2,085 सस्ता; PF अकाउंट से 72 घंटे में निकाल सकेंगे ₹5 लाख
नमस्कार, कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर की रही। हालांकि, सीजफायर ढाई घंटे में ही टूट गया। एक खबर सोने की कीमतों से जुड़ी रही। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान-इजराइल सीजफायर ढाई घंटे में टूटा; ईरान ने मिसाइलें दागीं, जवाब में इजराइल ने बम गिराए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार सुबह इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान किया। हालांकि, यह कुछ घंटों में ही टूट गया। इजराइल ने तेहरान में एक रडार साइट पर एयरस्ट्राइक की। इजराइली आर्मी रेडियो ने हमले की पुष्टि की है। इससे पहले ट्रम्प ने इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू को फोन कर ईरान पर हमला रोकने को कहा था। नेतन्याहू ने ट्रम्प से कहा, 'मैं हमला नहीं रोक सकता, क्योंकि ईरान ने पहले सीजफायर का उल्लंघन किया।’ इजराइल-ईरान जंग में 600 से ज्यादा मौतें: दोनों देशों के बीच जंग 13 जून को शुरू हुई थी। इजराइली हमलों में 610 ईरानी नागरिक मारे गए, 4,700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं ईरान के जवाबी हमलों में 28 इजराइली नागरिक मारे गए, 3 हजार से ज्यादा घायल हुए। सीजफायर के बाद के अहम अपडेट्स... पढ़ें पूरी खबर... 2. सोना ₹2,085 गिरकर ₹97,263 पर आया; चांदी ₹1,096 फिसलकर ₹1.06 लाख किलो बिक रही इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,085 घटकर ₹97,263 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले सोना ₹99,348 पर था। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,096 कम होकर ₹1,05,967 प्रति किलोग्राम हो गई है। 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल ₹21,101 महंगा हुआ सोना: इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,101 रुपए बढ़कर 97,263 रुपए पर पहुंच गया है। यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। चांदी भी 19,950 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है। पढ़ें पूरी खबर... 3. PF अकाउंट से 72 घंटे में ₹5 लाख निकाल सकेंगे; पहले इसकी लिमिट ₹1 लाख थी अब PF अकाउंट से इमरजेंसी या जरूरत के समय 72 घंटे में ₹5 लाख तक निकाल सकेंगे। पहले ये लिमिट ₹1 लाख थी। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी। ऑटो सैटलमेंट में PF विड्रॉल क्लेम को सॉफ्टवेयर प्रोसेस करता है। इसमें अफसरों के दखल की जरूरत बहुत कम या बिल्कुल नहीं होगी। जल्द ही UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा: सरकार ने EPFO 3.0 का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसके तहत कर्मचारियों को जल्द ही ATM और UPI से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है। इसमें PF खाताधारकों को विड्रॉल कार्ड दिए जाएंगे। यह बैंक ATM कार्ड की तरह होगा। नई सुविधा के तहत एक तय रकम ही निकाली जा सकेगी। वहीं UPI से पैसा निकालने के लिए PF अकाउंट को UPI से लिंक करना होगा। इसके बाद सब्सक्राइबर्स PF का पैसा अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर... 4. मुंबई-दिल्ली जैसे एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा में बड़ी खामियां, DGCA बोला- रनवे मार्किंग धुंधली, प्लेन के टायर घिसे डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की जांच में पता चला है कि मुंबई, दिल्ली सहित कई बड़े एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी खामियां हैं। DGCA ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक एयरपोर्ट पर रनवे पर लाइन मार्किंग ही धुंधली थी। एक एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले प्लेन के टायर घिसे हुए मिले। कुछ जगहों पर दस्तावेज सही तरह मेंटेन नहीं किए गए, तो कहीं शिकायत बुक में खामी दिखी। 2 टीमों ने फ्लाइट ऑपरेशन, सुरक्षा मानकों की जांच की: DGCA के जॉइंट डायरेक्टर जनरल की निगरानी में दो टीमों ने 7 मानकों पर जांच की। ये जांच 19 जून के बाद की गई थी। एक टीम सुबह के वक्त और दूसरी टीम रात की वर्किंग की जांच कर रही थी। इसमें फ्लाइट ऑपरेशन, उड़ान का समय, रैंप सेफ्टी, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC), कम्युनिकेशन, नेविगेशन एंड सर्विलांस सिस्टम और उड़ान से पहले की जांच शामिल थी। पढ़ें पूरी खबर... 5. रेल किराया बढ़ सकता है, 1 जुलाई से लागू होगा; आखिरी बार 2020 में किराया बढ़ा था 1 जुलाई से रेल का सफर महंगा हो सकता है। नॉन-AC मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किमी का इजाफा हो सकता है, जबकि AC क्लास का किराए 2 पैसे प्रति किमी बढ़ सकता है। यानी अगर आप 500 किमी यात्रा कर रहे हैं, तो नॉन-AC में 5 रुपए और AC में 10 रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं। रेलवे ने आखिरी बार 2020 में यात्री किराया बढ़ाया था। पढ़ें पूरी खबर... 6. चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को बुलाया, महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी के आरोप पर बातचीत करेगा इलेक्शन कमीशन (EC) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेटर लिखकर बातचीत के लिए बुलाया है। राहुल ने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग की गई थी। इसी तरह की फिक्सिंग अब बिहार में होगी, फिर वहां होगी जहां भाजपा हारती दिख रही हो। कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं: महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे नवंबर 2024 में आए थे। मुकाबला महायुति और महाविकास (MVA) अघाड़ी के बीच था। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार)। 149 सीटों पर लड़ने वाली BJP ने सबसे ज्यादा 132 सीटें जीतीं। गठबंधन ने 288 सीटों में से रिकॉर्ड 230 सीटें जीतीं। शिवसेना शिंदे को 57 और NCP अजित पवार को 41 सीटें मिली। वहीं कांग्रेस, शिवसेना उद्धव और NCP (शरद) की महाविकास अघाड़ी 48 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस को 16, शिवसेना (UBT) को 20 और NCP (शरद) को 10 सीटें मिली थीं। पढ़ें पूरी खबर... 7. भारत लीड्स टेस्ट में 5 विकेट से हारा; इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे, सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से भारतीय टीम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार गई। इसी के साथ टीम 5 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबले के आखिरी दिन इंग्लैंड को 350 रन बनाने थे, जिसे टीम ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच के हाईलाइट्स: इंग्लैंड से बेन डकेट ने 149 और जैक क्रॉली ने 65 रन की पारी खेली। बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए। भारत से शार्दूल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए। भारत ने इंग्लिश टीम को 371 रन का टारगेट दिया था। पहली पारी में इंग्लैंड 465 और भारत 471 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 6 रन की बढ़त मिली थी। मैच में भारतीय टीम से 9 कैच ड्रॉप हुए। टीम ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 कैच छोड़े। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... म्यूजियम में रखी 300 साल पुरानी पेंटिंग पर गिरा शख्स एक शख्स ने इटली के फ्लोरेंस स्थित उफीजी म्यूजियम में रखी 300 साल पुरानी पेंटिंग को डैमैज कर दिया। वह सेल्फी लेते समय पेंटिंग पर जा गिरा। यह पेंटिंग 1712 में एंटोन डोमेनिको गैबियानी ने बनाई थी। घटना के बाद पेंटिंग को रिपेयर के लिए हटा दिया गया है। साथ ही गैलरी में फोटोग्राफी को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को कामकाज में सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...