महर्षि होंगे अब माध्यमिक डीईओ, प्रजापत को डीईओ प्रारंभिक लगाया

महर्षि होंगे अब माध्यमिक डीईओ, प्रजापत को डीईओ प्रारंभिक लगाया
चूरू | शिक्षा विभाग ने जिले एवं प्रदेश के कई जिलों के अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। डीईओ प्रारंभिक संतोष महर्षि को डीईओ माध्यमिक के पद पर लगाया है, जबकि डीईओ प्रारंभिक के पद पर ओमप्रकाश प्रजापत को लगाया है, वे इससे पहले श्रीडूंगरगढ़ सीबीईओ थे। इसी प्रकार चूरू सीबीईओ ओमदत्त सारण को सरदारशहर सीबीईओ के पद पर लगाया है, जबकि आदेशों की प्रतीक्षा में चल रहे भंवरलाल डूडी को चूरू सीबीईओ के पद नियुक्त किया गया है। सरदारशहर सीबीईओ अशोक कुमार पारीक को खींवसर, नागौर सीबीईओ लगाया है। बीदासर सीबीईओ संदीप कुमार व्यास को रतनगढ़ सीबीईओ, राजगढ़ सीबीईओ बबलेश को तारानगर सीबीईओ के पद पर लगाया है। तारानगर सीबीईओ डॉ. सुमन को राजगढ़ सीबीईओ लगाया है। अब जिले में बीदासर सीबीईओ एवं समसा एडीपीसी का पद खाली है। लाडनूं | लाडनूं सीबीईओ अशोक कुमार राव का भिनाय (अजमेर) एवं डीडवाना कुचामन डीईओ मा. सुरेन्द्र सिंह शेखावत को डीईआे प्रा. सीकर लगाया है।