मधुमक्खियों के छत्ते जैसी डिजाइन घटाएगी 10 डिग्री गर्मी:गुड़-चूने से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, 500 से 50 हजार खर्च कर घर को ठंडा रखिए

मधुमक्खियों के छत्ते जैसी डिजाइन घटाएगी 10 डिग्री गर्मी:गुड़-चूने से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, 500 से 50 हजार खर्च कर घर को ठंडा रखिए
बारिश से मिली मामूली राहत के बाद फिर गर्मी का असर बढ़ गया है। घर की दीवारें और छत भट्‌टी की तरह तप रही हैं। एसी सभी अफोर्ड नहीं कर सकते, लेकिन कुछ तरीके हैं, जिनसे घर का तापमान 5 से 8 डिग्री तक कम किया जा सकता है। भास्कर ने कुछ एक्सपट्‌र्स से बात कर वो तरीके समझे, जो आसान भी हैं और आपके बजट में भी फिट बैठेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सवाल : देसी तरीकों से कैसे कम कर सकते हैं घर का तापमान? सवाल :नया घर बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान डेटाइम रेडिएटिव कूलिंग: बिना बिजली की ठंडक IIT-BHU के प्रोफेसर डॉ. जाहर सरकार ने 20 साल की रिचर्स के बाद गर्मी के असर को कम करने के लिए 'डेटाइम रेडिएटिव कूलिंग' तकनीक ईजाद (खोज) की है। देसी विज्ञान से पाएं गर्मी से राहत एक्सपट्‌र्स का कहना है कि गर्मी से राहत पाने के लिए हमें दो चीजें समझनी होंगी। पहला, सूरज की गर्मी को घर में आने से कैसे रोकें? दूसरा, घर के अंदर की गर्म हवा को कैसे बाहर निकालें? इसके लिए हमें न तो जटिल मशीनों की जरूरत है और न ही जेब में मोटी रकम की। हमारे पुरखों ने मिट्टी, चूना, खस और घर के परंपरागत डिजाइन से गर्मी को मात दी थी। आज वैज्ञानिक भी इन्हीं तरीकों को नए रूप में हमारे सामने ला रहे हैं।